जहानाबाद में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 3.32 ग्राम मादक पदार्थ बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद नगर थाना.

जहानाबाद नगर थाना.

जहानाबाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 3.32 ग्राम स्मैक बरामद हुई है. पुलिस इस मामले में नशे के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है.

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद में सूखा नशा के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए नगर थाना पुलिस ने लगातार दूसरे दिन कार्रवाई कर एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी में आरोपी के पास से 3.32 ग्राम स्मैक बरामद किया गया. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तस्करी से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल शुरू कर दी है.

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक स्मैक की तस्करी में संलिप्त है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी प्रीतम कुमार, पिता नंदू पासवान, को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के पास से कागज की पुड़िया में रखा 3.32 ग्राम स्मैक बरामद किया गया. बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया.

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. उससे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह मादक पदार्थ कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी आपूर्ति करता था. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर सूखा नशा के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है. मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.

नशे के कारोबार पर जारी रहेगा अभियान

थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा. नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन