Jehanabad : छापेमारी करने गयी पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Mar 2025 11:18 PM
जिले के रामपुर चौरम थाना और पटना जिला के मसौढ़ी थाना के पुलिसकर्मी के द्वारा संयुक्त रूप से सरवा छापेमारी करने के दौरान छापेमारी दल पर ग्रामीणों और आरोपित के परिजनों द्वारा पथराव किया गया,
अरवल. जिले के रामपुर चौरम थाना और पटना जिला के मसौढ़ी थाना के पुलिसकर्मी के द्वारा संयुक्त रूप से सरवा छापेमारी करने के दौरान छापेमारी दल पर ग्रामीणों और आरोपित के परिजनों द्वारा पथराव किया गया, जिसके कारण रामपुर चौरम थाना में पदस्थापित एसआइ ब्रह्मदेव दास गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इस संबंध में चौरम थाना प्रभारी सिंटू कुमार ने बताया कि पटना जिला के मसौढ़ी के रहने वाले रामबाबू राय के द्वारा मसौढ़ी थाने में आवेदन देकर अपनी पत्नी को उनके परिजन से मुक्त करने की गुहार लगायी गयी थी. आवेदन के आलोक में मसौढ़ी और चौरम थाने के पुलिस ने संयुक्त रूप से सरवा गांव पहुंचकर विवाहिता को उनके परिजनों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए छापेमारी करने उनके घर पर पहुंची कि आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया. इस संबंध में बताया जा रहा है कि एक वर्ष पूर्व मसौढ़ी निवासी रामबाबू राय और सरवा की युवती दोनों आपस में प्रेम-प्रसंग में कोर्ट मैरैज किया था, जिसके कारण लड़की के परिजन के द्वारा विवाहिता को उसके पति से संबंध विच्छेद करने और दूसरी जगह शादी करने के उद्देश्य से विवाहिता को पति से दूर रखने की षड्यंत्र रच दिया. इस बात की जानकारी विवाहिता ने गांव के ही किसी व्यक्ति के मोबाइल से इसकी सूचना अपने पति को दी थी, लेकिन पति के द्वारा अपनी विवाहिता को चंगुल से मुक्त करने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में चार लोगों को पकड़ कर थाना आवश्यक पूछताछ के लिए लायी है. घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए पुलिस द्वारा जांच-पड़ताल जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










