Jehanabad : बाजार समिति मोड़ से गेट तक सड़क जर्जर, हादसे की बनी आशंका

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : बाजार समिति मोड़ से गेट तक सड़क जर्जर, हादसे की बनी आशंका

शहर के राजा बाजार स्थित बाजार समिति मोड़ से लेकर समिति गेट तक जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है.

विज्ञापन

जहानाबाद सदर. शहर के राजा बाजार स्थित बाजार समिति मोड़ से लेकर समिति गेट तक जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है. यह मुख्य मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गया है, जिससे हादसे की आशंका लगातार बनी रहती है. खासकर जब लोडेड ट्रक इस रास्ते से गुजरते हैं, तब सड़क की स्थिति और खतरनाक हो जाती है. ज्ञात हो कि बाजार समिति परिसर में एफसीआई के गोदाम रहने के कारण तथा फल मंडी के संचालन होने की वजह से रोजाना दर्जनों की संख्या में लोडेड ट्रक बाहर से अनाज एवं फल लेकर आता है. वैसी स्थिति में जब बाजार समिति मोड़ से ट्रक बाजार समिति परिसर में जाने के लिए मुड़ता है, तब सड़क पर बने गड्ढे की वजह से हादसा होने की संभावना बन जाती है. बाजार समिति मोड़ से होकर शहर के कृष्णा नगर, सरगणेशदत्त नगर, सत्संग नगर के लोगों को आने- जाने का मुख्य मार्ग है तथा इन मुहल्ले की आबादी काफी बड़ी हो चुकी है. दिन-रात इस मार्ग से लोगों का आना-जाना रहता है, लेकिन सड़क पर बने गड्ढे की वजह से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर बिखरा पड़ा है ईंट का टुकड़ा : बाजार समिति मोड़ से लेकर बाजार समिति गेट तक सड़क पर जहां-तहां ईंट का टुकड़ा बिखरा हुआ है, जिसकी वजह से दो पहिया चालकों के लिए यह मार्ग जानलेवा बन गया है. ज्ञात हो कि बाजार समिति मोड़ से लेकर बाजार समिति गेट तक आठ महीना पहले सड़क गड्ढे में तब्दील हो गयी थी तथा गड्ढे में नाली का पानी भरा हुआ था जिसके बाद नगर परिषद द्वारा ईंट का टुकड़ा डाल कर सड़क को समतल कराया गया था लेकिन लगातार वाहनों के आवागमन होने की वजह से सड़क पर डाला गया ईंट का टुकड़ा धीरे-धीरे बिखरने लगा. अब स्थिति यह हो गयी है कि ईंट का टुकड़ा बिखर कर कई जगहों पर सड़क गड्ढे में तब्दील हो गयी है तथा सड़क पर जहां-तहां ईंट का टुकड़ा बिखरा हुआ है जिसकी वजह से दो पहिया चालकों के लिए मार्ग जानलेवा बना हुआ है. वहीं सड़क पर बिखरे हुए ईंट के टुकड़े की वजह से लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो गया है. खासकर रात के अंधेरे में लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन