Jehanabad : सौतेले बेटे ने मां को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : सौतेले बेटे ने मां को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

नगर थाना क्षेत्र के पंचमहल्ला में बंटवारा विवाद में सौतेले बेटे ने मां को मारपीट कर जख्मी कर दिया

विज्ञापन

जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के पंचमहल्ला में बंटवारा विवाद में सौतेले बेटे ने मां को मारपीट कर जख्मी कर दिया. इस संदर्भ में मंजू देवी ने नगर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक ने पुलिस को दिये शिकायत में कहा है कि 11 जून को मेरा सौतेला लड़का अठग चौधरी घर के बंटवारे को लेकर मेरे साथ गाली-गलौज करने लगा व मुझे घर से बाहर भगाने लगा. जब मैं विरोध किया तो अरुण कुमार, अमृता देवी, लक्ष्मीनिया देवी, लालती देवी जो श्याम नगर के रहने वाले हैं, सभी लोगों ने मिलकर लाठी डंडे और ईंट से मारने लगे, जिससे मैं बुरी तरह जख्मी हो गयी. जाने के क्रम में विरोधी पक्ष के लोगों ने मेरे कान की बाली छीन लिया. हो- हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटे, मुझे बचाया. शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनका कोई संतान नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन