ePaper

Jehanabad : कुर्की-जब्ती के वारंटी सहित छह गिरफ्तार

Updated at : 21 Jun 2025 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : कुर्की-जब्ती के वारंटी सहित छह गिरफ्तार

शकूराबाद थाने की पुलिस ने विभिन्न जगहों से छापेमारी कर छह से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि कखौरा गांव में छापेमारी कर कुर्की जप्ती वारंटी शशि भूषण कुमार को गिरफ्तार किया है,

विज्ञापन

रतनी/मखदुमपुर. शकूराबाद थाने की पुलिस ने विभिन्न जगहों से छापेमारी कर छह से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि कखौरा गांव में छापेमारी कर कुर्की जप्ती वारंटी शशि भूषण कुमार को गिरफ्तार किया है, वही सैदीचक गांव में छापेमारी कर वारंटी बृजेश यादव को गिरफ्तार किया गया है. वही पांच शराबी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. फौलादपुर गांव से नीरज कुमार धनगामा गांव निवासी अनुज कुमार सिकंदरपुर से विजय मांझी झरखा से रूदन शर्मा सहित पांच लोगों को शराब पीने के आरोप में घर के परिजनों को द्वारा दिये गये सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है.

टेहटा थाना की पुलिस ने सुमेरा गांव में पूर्व के केश के मामले में न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती किया है. न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मनीष कुमार पिता अंजनी शर्मा के घर का कुर्की जप्ती किया गया है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मनीष कुमार पूर्व के केश में फरार चल रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन