जहानाबाद : जिस नहर ने पहले भी छीनी थी जान, उसी में फिर डूबा 22 वर्षीय युवक, गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर

अरवल के सेम्भुआ गांव में नहर में डूबने से 22 वर्षीय युवक प्रमोद कुमार की मौत हो गई। एक ही परिवार में दूसरी बार हुई इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है.

विज्ञापन

Jehanabad News : महेंदिया थाना क्षेत्र के सेम्भुआ गांव में बुधवार को नहर में डूबने से 22 वर्षीय युवक प्रमोद कुमार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सेम्भुआ गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घर के सामने नहर में मिला शव

बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर बाद प्रमोद कुमार किसी तरह नहर में डूब गया. उसके काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू की. इसी दौरान शाम करीब चार बजे घर के सामने स्थित नहर में प्रमोद का शव उपलाता हुआ दिखाई दिया. ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया और घटना की सूचना मेहंदिया थाना पुलिस को दी गयी.

बेटे का शव देखते ही पिता का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के समय प्रमोद के पिता सुरेंद्र सिंह गांव में मौजूद नहीं थे. वह पशु व्यापार के सिलसिले में गांव से बाहर गये हुए थे. बेटे के नहर में डूबने की सूचना मिलने के बाद वह गांव पहुंचे. शव देखते ही पिता और परिवार के अन्य सदस्य दहाड़ मारकर रोने लगे. परिजनों के करुण क्रंदन से गांव का माहौल गमगीन हो गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं.

इसी नहर में पहले भी हो चुकी है परिवार के सदस्य की मौत

ग्रामीणों के अनुसार, सुरेंद्र सिंह के चार पुत्र थे, जिनमें प्रमोद दूसरे नंबर का था. बताया गया कि उनके बड़े पुत्र की भी पूर्व में इसी नहर में डूबने से मौत हो चुकी है. एक ही परिवार में इसी नहर में डूबने की यह दूसरी घटना सामने आने से ग्रामीणों में गहरा दुख और चिंता है. प्रमोद नहर में कब, कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

मेहंदिया थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि प्रमोद कुमार की मौत नहर में डूबने से हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, अरवल भेज दिया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

ALSO READ: जहानाबाद में तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, दो गंभीर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन