जहानाबाद में तिरंगे के रंग में रंगा रतनी, हजारों लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल पदाधिकारी व बच्चे | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रतनी प्रखंड मुख्यालय पर बीडीओ की अध्यक्षता में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। लोगों से 15 अगस्त पर हर घर तिरंगा लगाने की अपील की गई।

विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रखंड मुख्यालय पर बीडीओ आकांक्षा सिंह की अध्यक्षता में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा में प्रखंड प्रमुख अशरफी खातून समेत प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मी, ग्रामीण और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए. हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों और लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया.

विज्ञापन

पंडौल मोड़ से रतनी बाजार तक पहुंची यात्रा

तिरंगा यात्रा पंडौल मोड़ से शुरू होकर पैदल रतनी बाजार पहुंची. इसके बाद सभी लोग वापस लौटे और प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ. यात्रा के दौरान स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह के साथ जयकारे लगाते रहे. हजारों की संख्या में लोगों की सहभागिता से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया.

बीडीओ ने हर घर तिरंगा लगाने की अपील की

बीडीओ आकांक्षा सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करना है. उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा लगाने की अपील की. साथ ही आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाने का आह्वान किया.

स्कूली बच्चों ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

तिरंगा यात्रा में मध्य विद्यालय रतनी खजुरबाना और शकूराबाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बच्चों ने तिरंगा हाथ में लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जागरूक किया.

कंसुआ पंचायत में भी निकली तिरंगा यात्रा

इधर, कंसुआ पंचायत में मुखिया इश्तियाक आजम की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. इसमें उर्दू मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक पासवान समेत सभी शिक्षक और छात्र शामिल हुए. बच्चों ने पंचायत क्षेत्र में घूमकर लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने की अपील की.

‘मेरा तिरंगा, मेरा अभिमान’ का दिया संदेश

कंसुआ पंचायत में तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों ने ‘मेरा तिरंगा, मेरा अभिमान’ का संदेश दिया. उन्होंने लोगों से आगामी 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की. आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों और आम लोगों में राष्ट्रप्रेम तथा राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होती है.

ALSO READ : जहानाबाद में तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, दो गंभीर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन