जहानाबाद में बंद कमरे में सेंधमारी कर दो मोटर की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल की तस्वीर

Jahanabad News: रतनी (जहानाबाद) के परसबिगहा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक बंद कमरे में सेंधमारी कर दो इलेक्ट्रिक मोटर की चोरी कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Jahanabad News: (अविनाश कुमार की रिपोर्ट)
यह घटना शकुराबाद–जहानाबाद मुख्य सड़क मार्ग पर बसंतपुर पेट्रोल पंप के पास आरा मशीन के नजदीक हुई. बसंतपुर गांव निवासी किसान अवध नारायण शर्मा उर्फ मंत्री जी ने बताया कि खेत में पटवन के बाद उन्होंने दोनों मोटर को कमरे में रखकर ताला लगा दिया था.

दीवार तोड़कर चोरों ने की सेंधमारी

रविवार सुबह जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे. उन्होंने देखा कि पीछे की दीवार तोड़कर कमरे में सेंधमारी की गई है और वहां रखे दो इलेक्ट्रिक मोटर चोरी हो गए हैं. इनमें एक 5 हॉर्स पावर और दूसरा 3 हॉर्स पावर का मोटर शामिल है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. थानाध्यक्ष जेके भारती ने बताया कि पीड़ित किसान द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन

पुलिस ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ALSO READ: शहीद जवान शुभम कुमार का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा पैतृक गांव

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन