जहानाबाद में शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, अधिकांश अधिकारी बदले, नई टीम संभालेगी जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद में शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, अधिकांश अधिकारी बदले, नई टीम संभालेगी जिम्मेदारी

Jehanabad News: बिहार शिक्षा विभाग ने जहानाबाद सहित कई जिलों में प्रशासनिक बदलाव करते हुए नए डीईओ और डीपीओ की तैनाती की है। जानें पूरी जानकारी।

विज्ञापन

Jehanabad News: डीइओ, डीपीओ, पीओ का हुआ स्थानांतरण जहानाबाद नगर. बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने जिले में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए नए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (डीपीओ) की तैनाती कर दी गई है. विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कई अधिकारियों का तबादला किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस बदलाव के बाद जिले के शिक्षा विभाग की कमान अब नई टीम के हाथों में होगी. जारी आदेश के मुताबिक औरंगाबाद के डीईओ को जहानाबाद का नया जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) बनाया गया है. उनके जल्द ही जिले में योगदान देने की संभावना है.

Jehanabad: नई टीम से शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद

नए डीइओ के आने के साथ ही जिले में विद्यालयों की निगरानी, शैक्षणिक गतिविधियों और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर नई रणनीति बनने की उम्मीद जताई जा रही है. शिक्षा विभाग ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किया है. डीपीओ तथा पीओ का भी स्थानांतरण किया गया है. शिक्षा विभाग ने सभी नवपदस्थापित अधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है. अधिकारियों के योगदान देने के बाद जिले में शिक्षा विभाग की नई प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह लागू हो जाएगी. इसके साथ ही विभिन्न शाखाओं में लंबित कार्यों के निष्पादन, विद्यालयों के निरीक्षण, सरकारी योजनाओं की निगरानी और शैक्षणिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है. नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद विभागीय कामकाज में गति आने के साथ-साथ स्कूलों की व्यवस्था को और बेहतर बनाने की उम्मीद भी जताई जा रही है.

also read: जनता दरबार में एसपी ने सुनीं 24 लोगों की शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
Mritunjay Jehanabad

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन