जनता दरबार में एसपी ने सुनीं 24 लोगों की शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad News

जनता दरबार की तस्वीर

Jehanabad News: जहानाबाद एसपी कोटा किरण कुमार ने जनता दरबार में 24 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

Jehanabad News: शिकायतों के निष्पादन के लिए तुरंत संबंधित थाने और पदाधिकारी से की बात कहा. जनता के साथ विश्वास और संवाद स्थापित करना उनका मकसद फोटो- जहानाबाद. एसपी कोटा किरण कुमार के द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में आमजन 24 शिकायतें लेकर पहुंचे. एसपी ने सभी लोगों की शिकायतें इत्मीनान से सुनी और उसके समाधान के लिए संबंधित थाने तथा पदाधिकारी से ऑन द स्पॉट बात की. एसपी के जनता दरबार में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से लोग अपनी समस्या लेकर उपस्थित हुए थे. इनमें किसी केस में अब तक गिरफ्तारी न होना, किसी केस में कुर्की जब्ती की कार्रवाई में विलंब होना तो किसी केस में झूठे मामले में फंसा देने की शिकायत सहित विभिन्न शिकायतों के साथ लोग पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में पहुंचे थे.

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर एसपी का जोर

एसपी के द्वारा सभी लोगों की समस्याओं और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए. इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उनका मुख्य मकसद जनता की समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ उनसे संवाद स्थापित करना और उनका विश्वास जीतना है. उन्होंने कहा कि जहानाबाद की पुलिस यहां की जनता की सेवा के लिए है और अगर किसी को किसी कार्य में दिक्कत होती है तो वह संबंधित थाने में जाकर वहां के थाना प्रभारी से बात करें. इसके बाद भी कोई समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह निर्धारित समय पर आयोजित जनता दरबार में आकर मुझसे मिले. यहां मैं जनता की समस्याओं के समाधान के लिए ही बैठा हूं. इस मौके पर पुलिस अधीक्षक के अलावा पुलिस विभाग के कई वरीय पदाधिकारी जनता दरबार में मौजूद थे.

ALSO READ: पटना में साइबर ठगों का नया खेल, न OTP आया, न SMS… फिर भी खाते से उड़ गए 2.79 लाख रुपये

विज्ञापन
Sanjay Anurag

लेखक के बारे में

By Sanjay Anurag

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन