जहानाबाद में पुलिस का एक्शन, हत्या के प्रयास का आरोपी और शराब के तीन तस्कर समेत 10 गिरफ्तार

आरोपी बुंदेल उर्फ पायल कुमार गिरफ्तार
Jehanabad News: जहानाबाद पुलिस ने 24 घंटे के अभियान में हत्या के प्रयास के आरोपी और शराब तस्करों सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। दो अपहृत भी सकुशल बरामद किए गए।
Jehanabad News: जहानाबाद पुलिस ने 24 घंटे के अभियान में हत्या के प्रयास के आरोपी और शराब तस्करों सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. दो अपहृत भी सकुशल बरामद किए गए. शराब की दो भट्ठियां की गई ध्वस्त, 30 लीटर देसी शराब जब्त दो अपहृत भी हुए बरामद, वाहन चेकिंग अभियान में 39000 का जुर्माना लगाया जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान पुलिस छापेमारी में की गई यह कार्रवाई पुलिस के द्वारा पिछले 24 घंटे में जिले में चलाये गये छापेमारी अभियान के दौरान हत्या के प्रयास का आरोपी और शराब के तीन धंधेबाज सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि इस दौरान शराब के अवैध धंधे पर शिकंजा कसते हुए शराब की दो भट्ठियां ध्वस्त की गई हैं. जबकि इस दौरान 30 लीटर देसी शराब और 60 किलोग्राम देसी महुआ जब्त करने में पुलिस कामयाब हुई है. पुलिस की छापेमारी अभियान के दौरान दो अपहृत को भी सकुशल बरामद करने में सफलता मिली है.
वाहन जांच के साथ अपराधियों पर कार्रवाई
पिछले 24 घंटे में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में चलाये गये वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने और परिवहन की विभिन्न धाराओं में वाहन चालकों पर 39000 का जुर्माना लगाया गया है. पुलिस ने शकुराबाद थाना क्षेत्र के सावनबिगहा गांव से हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी बुंदेल उर्फ पायल कुमार को गिरफ्तार किया ह. पुलिस ने तीन धंधेबाज को भी गिरफ्तार की है जिनमें शकुराबाद थाना क्षेत्र के रतनी से शराब के धंधेबाज अर्जुन कुमार, काको थाना क्षेत्र के मुसहरी से मुनिया मांझी और विशुनगंज थाना क्षेत्र के धराउत गांव से विभा कुमारी शामिल हैं. इसके अलावा पुलिस ने शकुराबाद थाना क्षेत्र से एक कुर्की जब्ती के वारंटी और दूसरा ननबेलेबल वारंटी को गिरफ्तार की है. वहीं टेहटा थाना क्षेत्र से भी एक कुर्की जब्ती के वारंटी को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा शराब पीने के मामले में कल्पा थाना क्षेत्र से दो तथा विशनुगंज थाना क्षेत्र और ओकरी थाना क्षेत्र से एक-एक व्यक्ति को पकड़ा गया है.
also read: जनता दरबार में एसपी ने सुनीं 24 लोगों की शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










