Jehanabad : करेंट की चपेट में आने से महिला की गयी जान

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : करेंट की चपेट में आने से महिला की गयी जान

मोहीउदीनपुर गांव में शनिवार के दोपहर में बकरी बांधने गयी महिला को करंट लगने से मौत हो गयी है.

विज्ञापन

घोसी.

मोहीउदीनपुर गांव में शनिवार के दोपहर में बकरी बांधने गयी महिला को करंट लगने से मौत हो गयी है. मृतक महिला मोहीउदीनपुर गांव के नीलम देवी (उम्र 40वर्ष) बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार के दोपहर में मोहीउदीनपुर गांव निवासी नीलम देवी गांव के स्कूल के समीप लगे ट्रांसफाॅर्मर के समीप बकरी बांधने गयी थी जहां पर पूर्व से बिजली प्रवाहित तार टूट कर गिरा हुआ था. इसी के चपेट में आने से महिला जख्मी हो गया. जख्मी हालत में महिला को सदर अस्पताल जहानाबाद ले गया जहां पर उपस्थित चिकित्सक ने जांच के क्रम मृत घोषित कर दिया. मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गयी है. वहीं मृतक के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. मोहीउदीनपुर गांव में दो दिन पूर्व में भी मूंग की फसल देखने गया युवक को बिजली प्रवाहित तार के चपेट में आने से मौत हो गया था. दो दिनों के अन्दर मोहीउदीनपुर गांव में दो लोगों को करंट लगने से हुई मौत से ग्रामीणों में शोक व्याप्त है. ग्रामीणों ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही का नतीजा है कि दो दिनों में दो लोगों की मौत करंट लगने से हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन