जहानाबाद में दवा दुकान से अवैध हथियार बरामद, युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बरामद सामान व गिरफ्तार युवक

Jahanabad News: जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दवा दुकान से अवैध हथियार बरामद किया है. छापेमारी के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन

Jahanabad News: रतनी जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत परसबिगहा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मांदील बेलदारी बिगहा स्थित एक दवा दुकान से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंडूई मठिया गांव निवासी उत्तम कुमार ने उक्त दवा दुकान में दवाओं के बीच काले पॉलिथीन में हथियार छिपाकर रखे हैं. सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष जेके भारती के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया और मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई.

छापेमारी के दौरान दवाओं के बीच छिपाकर रखा गया एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए. साथ ही पुलिस ने मौके से आरोपी उत्तम कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक कीपैड मोबाइल, एक स्मार्टफोन और एक होंडा मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है.

पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

ALSO READ: बिहार दरोगा मेन्स परीक्षा को रद्द करने की मांग तेज, आज 10 बजे पटना कॉलेज से शुरू होगा महाआंदोलन, अभ्यर्थी पहुंचेंगे CM हाउस

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन