jehanabad News : जिले में 19 से शुरू होगी गृहरक्षक बहाली प्रक्रिया, 317 पदों के लिए 24090 अभ्यर्थियों ने किये हैं आवेदन

Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 12 Jun 2025 6:26 PM

विज्ञापन

जिले में 19 जून से गृहरक्षकों की बहाली प्रक्रिया शुरू होगी. यह बहाली 12 जुलाई तक चलेगी. पहले पुरुष अभ्यर्थियों की बहाली ली जायेगी, उसके बाद महिला अभ्यर्थियों की बहाली होगी.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. जिले में 19 जून से गृहरक्षकों की बहाली प्रक्रिया शुरू होगी. यह बहाली 12 जुलाई तक चलेगी. पहले पुरुष अभ्यर्थियों की बहाली ली जायेगी, उसके बाद महिला अभ्यर्थियों की बहाली होगी. 19 जून से सात जुलाई तक पुरुष अभ्यर्थियों की बहाली होगी, जबकि आठ से 12 जुलाई तक महिला अभ्यर्थियों की बहाली होगी. बहाली के दिन ही फिजिकल के बाद मेडिकल लिया जायेगा. इसके बाद मेरिट लिस्ट बनेगी. पहले दिन 700 अभ्यर्थी बहाली प्रक्रिया में शामिल होंगे, जबकि दूसरे दिन से प्रतिदिन 1400 अभ्यर्थी शामिल होंगे. जिले में गृहरक्षकों के 317 पदों पर बहाली होनी है. इसके लिए 24090 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया गया है. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में 19160 पुरुष, 4981 महिला तथा दो थर्ड जेंडर अभ्यर्थी शामिल हैं. गृहरक्षक बहाली के लिए शेड्यूल तैयार कर लिया गया है. पुलिस लाइन में गृहरक्षक बहाली के लिए दौड़ होगी. पुरुष अभ्यर्थियों को छह मिनट में 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी, जबकि महिला अभ्यर्थियों को पांच मिनट में 800 मीटर की दौड़ लगानी होगी. दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की सूची तैयार होगी. उसके बाद सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल होगा. मेडिकल में सफल होने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

पुलिस लाइन मेन गेट से अभ्यर्थियों की होगी इंट्री

गृहरक्षक बहाली के लिए पुलिस लाइन में दौड़ ली जायेगी. सुबह पांच-नौ बजे तक चार बैच में दौड़ ली जायेगी. अभ्यर्थियों की इंट्री पुलिस लाइन के मेन गेट से करायी जायेगी. नौ बजे तक ही अभ्यर्थियों की इंट्री होगी. इसके बाद आनेवाले अभ्यर्थी की इंट्री नहीं ली जायेगी. अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पर समय का उल्लेख रहेगा. उसी समय के अनुसार उन्हें अलग-अलग बैचों में दौड़ में शामिल कराया जायेगा. गृहरक्षक बहाली की तैयारी पुलिस लाइन में आरंभ हो गयी है. इंट्री के समय फाॅर्म में दिये गये पहचान पत्र के आधार पर अभ्यर्थी के ऑरिजनल पहचान पत्र से मिलान किया जायेगा जिसके बाद बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन कराया जायेगा. उसके बाद ही अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हो सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन