Jehanabad : पहली पत्नी को छोड़ दूसरी से रचायी शादी, विवाद होने पर मां व पहली पत्नी को पीटा

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : पहली पत्नी को छोड़ दूसरी से रचायी शादी, विवाद होने पर मां व पहली पत्नी को पीटा

कल्पा थाना क्षेत्र के जामुक में पहली पत्नी को छोड़ दूसरी से शादी रचा लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में जामुक के रहने वाले अमन सिंह की पहली पत्नी नेहा देवी ने स्थानीय थाने में पति एवं सौतन के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है. सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि उनकी शादी चार साल पहले हुई थी. पति अमन सिंह बीते 25 मई को बिना किसी को बताए चांदनी नामक लड़की से शादी कर लिए.

विज्ञापन

जहानाबाद. कल्पा थाना क्षेत्र के जामुक में पहली पत्नी को छोड़ दूसरी से शादी रचा लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में जामुक के रहने वाले अमन सिंह की पहली पत्नी नेहा देवी ने स्थानीय थाने में पति एवं सौतन के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है. सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि उनकी शादी चार साल पहले हुई थी. पति अमन सिंह बीते 25 मई को बिना किसी को बताए चांदनी नामक लड़की से शादी कर लिए. चार जुलाई को मेरे पति एवं सौतन घर पर आये और गाली-गलौज करने लगे. गाली देने से मना किया तो दोनों मिलकर मेरे साथ मारपीट किये. हो-हल्ला सुनकर जब मुझे बचाने के लिए मेरी सास अनीता देवी आई तो पति एवं सौतन ने मिलकर उनके साथ भी गाली-गलौज एवं मारपीट किया. शिकायतकर्ता ने बताया है कि मारपीट के क्रम में दोनों लोगों ने मेरे गले से सोने का मंगलसूत्र एवं ढोलना छीन लिया. साथ ही यह भी कहा है कि मेरे पति मायके से पैसा मांगने की बात करते रहते हैं. वह हमेशा बोलते रहते हैं कि तुम्हारे घर वाले शादी में पैसा नहीं दिया है एवं दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन