ePaper

जिले में 5500 से अधिक लाभार्थियों को मिला है स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ

Updated at : 08 Sep 2024 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में 5500 से अधिक लाभार्थियों को मिला है स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से उच्च शिक्षा का राह आसान हो गया है. विशेषकर वैसे छात्र जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जो उच्च शिक्षा का खर्च वहन नहीं कर सकते हैं

विज्ञापन

जहानाबाद नगर.

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से उच्च शिक्षा का राह आसान हो गया है. विशेषकर वैसे छात्र जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जो उच्च शिक्षा का खर्च वहन नहीं कर सकते हैं वैसे छात्रों के लिए यह योजना काफी लाभदायक साबित हो रहा है. पैसे की कमी अब उच्च शिक्षा की राह में बाधक नहीं बन रहा है. जिले में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए अब तक 7500 से अधिक विद्यार्थियों द्वारा आवेदन किया गया है. इनमें करीब 6000 आवेदनों को स्वीकृत किया गया है. जबकि 5500 से अधिक लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिल गया है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए जिले में इस योजना के तहत 1189 विद्यार्थियों को इसका लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. अब तक 355 से अधिक विद्यार्थियों द्वारा इस योजना के लाभ के लिए आवेदन किया गया है जिनमें करीब 300 आवेदनों को स्वीकृत किया गया है. जबकि 200 विद्यार्थियों को योजना का लाभ भी मिल गया है. इस योजना से अब विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आगे आ रहे हैं.

60 से अधिक काेर्सों के लिए मिलता है स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ : स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत अब आइटीआई और बी-एड के विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिलता है. इसके अलावे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के स्नातक व स्नातकोत्तर स्तरीय कई पाठ्यक्रमों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़ा गया है. इसमें एम-टेक के सात नये कोर्स जोड़े गये हैं. इसके अलावे बी-टेक में 15 नये कोर्स को शामिल किया गया है. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत दो वर्षीय आइटीआइ डिप्लोमा, बी-एड के साथ ही साइंस एवं टेक्नोलॉजी से जुड़े कई कोर्सों को शामिल किया गया है. इस सभी कोर्सों के लिए इस योजना का लाभ विद्यार्थियों को मिलता है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एम-टेक के थर्मल इंजीनियरिंग, मशीन डिजाइन, जिओ टेक्निकल, माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स एवं एलएसआई, पावर सिस्टम, डूअल स्पेशलाइजेशन, बी-टेक के सीएसइ, साइबर सिक्यूरिटी, डेटा साइंस के अलावे फायर टेक्नोलॉजी एंड सेफ्टी, केमिकल इंजीनियरिंग, फाॅरेंसिक साइंस टेक्नोलॉजी, बायोमेडिकल एंड रॉबोटिक्स इंजीनियरिंग, फूड प्रोसेसिंग एंड प्रीजर्वेशन, लेदर टेक्नोलॉजी, इनवायरमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी सहित अन्य काेर्सों के लिए इस योजना का लाभ मिलता है.

क्या कहते हैं अधिकारीस्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थियों को मिले, इसके लिए शिक्षण संस्थानों में कैंप लगाकर विद्यार्थियों को योजना की जानकारी दिया जा रहा है. साथ ही उनसे योजना के लाभ के लिए आवेदन भी कराया जा रहा है. इस योजना में जिला प्रदेश में बेहतर पॉजिशन पर है.

हर्षा, असिस्टेंट मैनेजर, डीआरसीसी, जहानाबाद

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन