भवन निर्माण का काम कर रही महिला मजदूर के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Feb 2025 11:02 PM

विज्ञापन

प्रखंड के सागरपुर गांव में भवन निर्माण में काम कर रही एक महिला मजदूर के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इ

विज्ञापन

मखदुमपुर. प्रखंड के सागरपुर गांव में भवन निर्माण में काम कर रही एक महिला मजदूर के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले में महिला मजदूर ने मखदुमपुर थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार सागरपुर गांव में भवन निर्माण का काम चल रहा है जिसमें कई मजदूर मजदूरी कर रहे हैं. उसी में काम कर रही एक महिला के साथ उनके ही साथ काम कर रहे कुछ मजदूरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. महिला ने मखदुमपुर थाना में दिये बयान में बताया है कि वे शुक्रवार की रात अपने टेंट में सोयी थी, तभी साथ में ही काम कर रहे रंजय राय, मनोज कुमार, गुड्डू राय एवं अनिल यादव उसके टेंट में अचानक घुस गये और उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगे. महिला ने बताया कि जब वे इसका विरोध किया, तो अनिल यादव ने अपने हाथ से उसका मुंह बंद कर दिया और बारी-बारी कर सभी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

मामले की सूचना पाकर एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

पीड़िता ने मखदुमपुर थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी

घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एसपी अरविंद प्रताप सिंह, एसडीपीओ 2 संजीव कुमार, मखदुमपुर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सहित सभी पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. मामले की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस ने सभी नामजद लोगों को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेजा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. बताते चलें कि सागरपुर हाइस्कूल के समीप पंचायत सरकार भवन का निर्माण हो रहा है, जिसमें मजदूरी करने के लिए पटना इलाके के पुरुष व महिला मजदूर आये हैं, जो टेंट लगाकर निर्माण स्थल पर ही रहते हैं, जहां बीती रात एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. वहीं एसपी ने एक सवाल के जवाब में बताया कि मखदुमपुर थाना क्षेत्र एवं इसके सीमावर्ती इलाकों में बीते 15 दिनों में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया गया है, जिसमें कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन