बिना सूचना के गायब 46 शिक्षकों से शोकॉज

Updated:
विज्ञापन

जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने सभी शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन

जहानाबाद. माध्यमिक तथा इंटरमीडिएट के कंपार्टमेंटल परीक्षा में बिना सूचना परीक्षा केंद्र पर अनुपस्थित रहने वाले जिले के 46 शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछा गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी की ओर से पूछे गये स्पष्टीकरण में उल्लेख किया गया है कि माध्यमिक तथा इंटरमीडिएट के कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आप सभी को प्रतिनियुक्ति किया गया था. केंद्राधीक्षक द्वारा प्रतिवेदन किया गया है कि बिना सूचना के आपके द्वारा योगदान समर्पित नहीं किये हैं. परीक्षा कार्य में सहयोग नहीं करने, उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना करने, सवेचछाँचारिता,लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थित मानते हुए सभी से स्पष्टीकरण पूछा गया है. जिन शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछा गया है उनमें 27 को इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा में तथा 19 को माध्यमिक कंपार्टमेंटल परीक्षा में प्रतिनियुक्ति किया गया था. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से इंटर और मैट्रिक कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2026 की तिथि जारी कर दी गयी है. यह परीक्षा उन छात्रों के लिए होती है जो मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में असफल हो गए थे या अपने अंक सुधारना चाहते हैं. जानकारी के अनुसार, इंटर कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2 मई 2026 से शुरू होकर 11 मई 2026 तक चलेगी। वहीं मैट्रिक कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2 मई से 6 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी—पहली पाली सुबह 9:30 से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक.

विज्ञापन
DHARMENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By DHARMENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन