जहानाबाद में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जुलाई को घोषित किया 'एंटी-डेंगू माह'

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

जिले में डेंगू के पिछले साल 115 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग इस बार पूरी तरह सतर्क है. जुलाई को "एंटी-डेंगू माह" के रूप में मनाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य रोकथाम और जन जागरूकता है.

विज्ञापन

Jehanabad Deggue Prevention : बीते वर्ष जिले में डेंगू के 115 मामले दर्ज होने के बाद स्वास्थ्य विभाग इस वर्ष मानसून के दौरान पूरी तरह अलर्ट मोड में है. डेंगू एवं चिकनगुनिया के संभावित प्रकोप को देखते हुए विभाग ने व्यापक स्तर पर रोकथाम और जनजागरूकता अभियान शुरू कर दिया है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार जुलाई माह को "एंटी-डेंगू माह" के रूप में मनाया जा रहा है, जिसकी थीम "जांच करें, सफाई करें और ढकें" रखी गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण विभाग के अनुसार पिछले वर्ष जिले में डेंगू के कुल 115 मामले दर्ज किए गए थे. इनमें 86 मरीज जिले के निवासी थे, जबकि 29 मामले माइग्रेटेड थे, यानी ये लोग अन्य राज्यों में संक्रमित होने के बाद अपने घर लौटे थे.

अस्पतालों में विशेष तैयारी के निर्देश

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम को लेकर राज्य स्तर से सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं. इसके तहत सभी अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए पर्याप्त बेड, जांच किट, मच्छरदानी, आवश्यक दवाइयों एवं प्लेटलेट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने, रैपिड रिस्पांस टीम को सक्रिय रखने तथा आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने और लोगों को जागरूक करने को कहा गया है. उन्होंने बताया कि प्रखंड स्तर पर भी स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

साफ पानी में पनपता है एडीज मच्छर

डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलता है, जो साफ और रुके हुए पानी में पनपता है. इसलिए कूलर, गमले, पुराने टायर, बाल्टी और अन्य बर्तनों में पानी जमा नहीं होने देना चाहिए.

उन्होंने कहा कि तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, बदन एवं जोड़ों में दर्द, त्वचा पर लाल चकत्ते, अत्यधिक कमजोरी या उल्टी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच और इलाज कराना चाहिए. साथ ही दिन के समय भी मच्छरदानी का उपयोग करें और पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें.

कई इलाके डेंगू हॉटस्पॉट घोषित

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के राजा बाजार, ठाकुरबाड़ी, उटा मोड़ और थाना रोड सहित कई इलाकों को डेंगू हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया है. इन क्षेत्रों में विशेष निगरानी, फॉगिंग, लार्वा सर्वे और जनजागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है.

Also Read : निशांत कुमार अचानक पहुंचे LNJP हॉस्पिटल, मरीजों से की बात, व्यवस्थाओं को देख भड़के


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन