ePaper

Jehanabad : भाजयुमो ने निकाली भव्य बाइक तिरंगा रैली बारिश में भी युवाओं में दिखा उत्साह

Updated at : 13 Aug 2025 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : भाजयुमो ने निकाली भव्य बाइक तिरंगा रैली बारिश में भी युवाओं में दिखा उत्साह

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव कुमार के नेतृत्व में एक विशाल बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया. रैली इंडोर स्टेडियम से प्रारंभ होकर कारगिल चौक पर संपन्न हुई.

विज्ञापन

जहानाबाद. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव कुमार के नेतृत्व में एक विशाल बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया. रैली इंडोर स्टेडियम से प्रारंभ होकर कारगिल चौक पर संपन्न हुई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता, बिहार विधान परिषद सदस्य अनिल कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष धीरज कुमार एवं जिला प्रभारी राजेश कुमार चंद्रवंशी उपस्थित रहे. बारिश के बावजूद युवाओं का जोश, जुनून और देशभक्ति का जज़्बा देखने लायक था. रैली के दौरान शहर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा और हर हाथ में लहराता तिरंगा एक अद्भुत व प्रेरणादायक दृश्य प्रस्तुत कर रहा था. धर्मशीला गुप्ता ने भी बारिश में युवाओं के साथ बाइक रैली में शामिल होकर उनके उत्साह को बढ़ाया. साथ ही कहा कि देशभक्ति केवल शब्द नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक शैली है, जिसे हमें हर दिन अपनाना चाहिए. अनिल कुमार शर्मा ने युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही देश का भविष्य है, और उनका समर्पण ही भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने घोषणा की कि जिले के प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया गया है, ताकि हर नागरिक में राष्ट्रप्रेम की भावना प्रबल हो. कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत कुमार, सर्वेश वर्मा, मंत्री रवि शेखर, संयोजक ब्रजेश कुमार, विजय सत्कार, प्रवक्ता शंकर चौहान, क्षेत्रीय प्रभारी अभिषेक कुमार, सह प्रभारी अमित राय, रंजीत सिंह राजपूत, चितरंजन कुमार, आदित्य पांडेय, सोनू, मंटू, पिंटू कुमार सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन