Jehanabad : राखी बांधने मायके जा रही महिला की मोरहर नदी में गिरने से मौत

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : राखी बांधने मायके जा रही महिला की मोरहर नदी में गिरने से मौत

परसबिगहा थाना क्षेत्र के शकुराबाद स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के समीप मोरहर नदी में पुल के पास पैर फिसल जाने के कारण एक महिला डूब गयी जिसके कारण उसकी मौत हो गयी. मृतका पटना जिले के मसौढ़ी थाना अंतर्गत खरोच गांव निवासी राकेश कुमार की पत्नी नन्हकी कुमारी (23 वर्ष) बतायी जाती है.

विज्ञापन

रतनी. परसबिगहा थाना क्षेत्र के शकुराबाद स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के समीप मोरहर नदी में पुल के पास पैर फिसल जाने के कारण एक महिला डूब गयी जिसके कारण उसकी मौत हो गयी. मृतका पटना जिले के मसौढ़ी थाना अंतर्गत खरोच गांव निवासी राकेश कुमार की पत्नी नन्हकी कुमारी (23 वर्ष) बतायी जाती है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त महिला का मायके शकुराबाद थाना क्षेत्र के उचिटा गांव में था. वह वहीं जाने के लिए अपने घर से चली थी लेकिन महिला को शौच लगने के कारण वह नदी किनारे पुल के समीप पहुंची जहां पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गयी. हालांकि उक्त महिला के साथ एक पांच वर्ष का उसका बेटा भी साथ में था. जैसे ही अपनी मां को पानी में डूबता देखा, शोर मचाना शुरू किया और दौड़ते-दौड़ते शकुराबाद थाना में पहुंच गया और थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह से सारी बात बतायी. थानाध्यक्ष के पहल पर लोग जुटे और शव को नदी से बाहर निकाला, तब तक काफी देर हो चुकी थी और महिला की मौत घटनास्थल पड़ ही हो गयी. घटना के बाद इसकी सूचना उसके मायके के लोगों को दी गई तथा क्षेत्र परसबिगहा का होने के कारण इसकी सूचना परसबिगहा थानाध्यक्ष को दी गयी. घटना की सूचना पाकर मायके के लोग जुटे और परसबिगहा थाने के पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा जहां पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. इधर घर में परिजनों व पांच वर्षीय पुत्र जो साथ में आया था. उसका रोते-रोते हाल- बेहाल हो रहा था. बताया जाता है कि महिला अपने भाई को राखी बांधने के लिए ससुराल से मायके आ रही थी लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था. मायके पहुंचने के पहले ही उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन