आंबेडकर जयंती मनाने को लेकर बैठक
आंबेडकर जयंती मनाने को लेकर बैठक अरवल ग्रामीण. डाॅ. भीम राव आंबेडकर की 128वीं जयंती को लेकर नेहरू युवा केंद्र में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता युवा जिला समन्वयक नरेंद्र राय ने की. बैठक में 14 अप्रैल को बाबा साहब की 128वीं जयंती समारोह आयोजित कर मनाने का निर्णय लिया . इस मौके पर उस […]
आंबेडकर जयंती मनाने को लेकर बैठक अरवल ग्रामीण. डाॅ. भीम राव आंबेडकर की 128वीं जयंती को लेकर नेहरू युवा केंद्र में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता युवा जिला समन्वयक नरेंद्र राय ने की. बैठक में 14 अप्रैल को बाबा साहब की 128वीं जयंती समारोह आयोजित कर मनाने का निर्णय लिया . इस मौके पर उस दिन जिले के सभी गांवों में प्रभातफेरी निकालने, पंचायत स्तर पर पदयात्रा निकालने तथा प्रखंड स्तर पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. आयोजित समारोह की सफलता के लिए राष्ट्रीय युवा कोर एवं नेहरू युवा केंद्र से जुड़े सभी युवा एवं युवती मंडल को प्रचार-प्रसार करने की जिम्मेवारी दी गयी है. बैठक में राजेश कुमार, राजेश राहुल, रमेश कुमार ज्योति भारती समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










