मतदान केन्द्रों का निरीक्षक किया
मतदान केन्द्रों का निरीक्षक किया अरवल (ग्रामीण). नगर पर्षद चुनाव को लेकर डीएम आलोक कुमार एवं एसपी दिलीप कुमार मिश्र ने गोदामी सिंह कॉलेज जाकर वज्रगृह एवं मतगणना की तैयारी का निरीक्षण किया. इसके अलावा द्वय पदाधिकारियों ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षक के दौरान उन्होंने मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा को लेकर […]
मतदान केन्द्रों का निरीक्षक किया अरवल (ग्रामीण). नगर पर्षद चुनाव को लेकर डीएम आलोक कुमार एवं एसपी दिलीप कुमार मिश्र ने गोदामी सिंह कॉलेज जाकर वज्रगृह एवं मतगणना की तैयारी का निरीक्षण किया. इसके अलावा द्वय पदाधिकारियों ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षक के दौरान उन्होंने मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा को लेकर बेरिकेडिंग करने, लाइट की व्यवस्था करने, सीसीटीवी लगाने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिये. वहीं खनकुलीपुर, मोकरी सहित कई मतदान केंद्रों का निरीक्षक किया गया. इस दौरान उन्होंने एसडीओ सत्येंद्र कुमार को सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, रैंप, बेंच उपलब्ध कराने एवं मतदाताओं को बैठने के लिए शेड बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने चुनाव आयोग के निर्धारित समय प्रात: 7 बजे से 10 अप्रैल को मतदान शुरू कराने तथा अपराह्न चार बजे बंद कराने का निर्देश दिया. उन्होंने निर्धारित समय के पूर्व में कतार में लगे मतदाताओं का वोट नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी नसीब लाल दास के अलावा अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










