मुख्य सड़क पर बह रहा नाली का पानी

Updated:
विज्ञापन

मुख्य सड़क पर बह रहा नाली का पानी आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को हो रही परेशानीमुख्य सड़क से गुजरना हो रहा मुश्किलफोटो- 1 से 5 तकसंवाददाता, जहानाबाद (नगर) वार्ड नंबर 27 एवं 28 से होकर गुजरनेवाली सड़क पर इन दिनों नाली का पानी बह रहा है. एनएच 83 से मुश्तिचक, पंडुई, शकुराबाद […]

विज्ञापन

मुख्य सड़क पर बह रहा नाली का पानी आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को हो रही परेशानीमुख्य सड़क से गुजरना हो रहा मुश्किलफोटो- 1 से 5 तकसंवाददाता, जहानाबाद (नगर) वार्ड नंबर 27 एवं 28 से होकर गुजरनेवाली सड़क पर इन दिनों नाली का पानी बह रहा है. एनएच 83 से मुश्तिचक, पंडुई, शकुराबाद होते हुए कुर्था जानेवाली इस सड़क पर इरकी गांव में सड़क पर नाली का पानी जमा होने से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. इस पानी से होकर आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोग गुजर रहते हैं. इन लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रतिदिन इस रास्ते से होकर गुजरनेवाले कई लोग विशेष कर महिलाएं व स्कूली बच्चे इस पानी में गिरकर अपने कपड़े खराब कर लेते हैं. गुजरनेवाले वाहनों के कारण गंदे पानी का छींटा इस रास्ते से गुजरनेवाले लोगों पर पड़ता है, जिससे कई बार झगड़े की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है. मुख्य सड़क के किनारे बनी नाली क्षतिग्रस्त होने के कारण नाली का पानी सड़क पर फैल कर पूरी सड़क को अपने आगोश में ले रखा है. सड़क किनारे बने नाली से इरकी मसजिद, मुसहर टोली, चमरटोली का पानी निकलता है. यह नाली एनएच 83 के किनारे बने नाले से जुड़ती है. लेकिन, नाली क्षतिग्रस्त रहने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैला हुआ है. क्या कहते हैं स्थानीय लोग-सड़क पर नाली का गंदा पानी लगे रहने के कारण काफी परेशानी हो रही है. इस संबंध में नगर प्रशासन से कई बार शिकायत भी की गयी है, लेकिन पानी निकासी की व्यवस्था करने के बजाय सिर्फ नाली से पॉलीथिन चुन कर खानापूर्ति की जाती है. वीरेंद्र चौधरीगंदे पानी से होकर गुजरना मजबूरी हो गयी है. कई बार शिकायत के बाद भी इस समस्या का निदान नहीं कराया जा रहा है. लेकिन, आना-जाना तो लगा ही रहता है. इसलिए लोग इसी गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं. अनिल कुमारनालियां क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़क पर जल जमाव की स्थिति बनी है. यह धीरे-धीरे भयावह रूप धारण करता जा रहा है. लेकिन, हाकिमों की नजर इधर नहीं जा रही है. लोग परेशान हैं, लेकिन उनकी परेशानी कोई देखनेवाला नहीं है. परवेज आलममुख्य सड़क पर नाली के पानी का फैलाव लोगों काे मुंह चिढ़ा रहा है. प्रतिदिन इस रास्ते से सैकड़ों गाड़ियां तथा हजारों लोग आते-जाते हैं. फिर भी प्रशासन द्वारा इस समस्या का निदान नहीं कराया जा रहा है. कमलेश यादव

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन