रसोइ गैस से घर में लगी आग, बच्ची जख्मी

Updated:
विज्ञापन

रसोइ गैस से घर में लगी आग, बच्ची जख्मी जहानाबाद. शहर के बड़ी संगत मोहल्ले में साहु धर्मशाला के समीप के निवासी रामचंद्र साव के घर में रसोइ गैस से आग लग जाने के कारण करीब 20 हजार रुपये की संपत्ति जल गयी. इस घटना में उनकी बेटी प्रियंका कुमारी जख्मी हो गयी. बताया गया […]

विज्ञापन

रसोइ गैस से घर में लगी आग, बच्ची जख्मी जहानाबाद. शहर के बड़ी संगत मोहल्ले में साहु धर्मशाला के समीप के निवासी रामचंद्र साव के घर में रसोइ गैस से आग लग जाने के कारण करीब 20 हजार रुपये की संपत्ति जल गयी. इस घटना में उनकी बेटी प्रियंका कुमारी जख्मी हो गयी. बताया गया है कि बुधवार की रात रामचंद्र साव के घर में रसोइ गैस का सिलिंडर रखा हुआ था. भुलवश सिलिंडर ऑन था और उससे गैस का रिसाव हो रहा था. ढिबरी जलाते ही वहां आग लग गयी और घर में रखे हजारों रुपये के सामान जल गये. आनन फानन में किसी तरह आग पर काबू पाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन