सीसीटीवी की निगहबानी में मूल्यांकन शुरू

Updated:
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगहबानी में मूल्यांकन शुरूमूल्यांकन में लगाये गये हैं 375 परीक्षकफोटो- 01जहानाबाद नगर. स्थानीय गौतम बुद्ध इंटर विद्यालय में सीसीटीवी की निगहबानी में मूल्याकंन का कार्य आरंभ हो गया. मूल्यांकन कार्य की शुरुआत जिला शिक्षा पदाधिकारी सचिदानंद प्रसाद ने की. इस अवसर पर उन्होंने वीक्षकों से कहा कि वे ईमानदारी पूर्वक मूल्यांकन कार्य करें. […]

विज्ञापन

सीसीटीवी की निगहबानी में मूल्यांकन शुरूमूल्यांकन में लगाये गये हैं 375 परीक्षकफोटो- 01जहानाबाद नगर. स्थानीय गौतम बुद्ध इंटर विद्यालय में सीसीटीवी की निगहबानी में मूल्याकंन का कार्य आरंभ हो गया. मूल्यांकन कार्य की शुरुआत जिला शिक्षा पदाधिकारी सचिदानंद प्रसाद ने की. इस अवसर पर उन्होंने वीक्षकों से कहा कि वे ईमानदारी पूर्वक मूल्यांकन कार्य करें. ताकि छात्रों की भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो. इस बार सरकार के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा का आयोजन हुआ है. ऐसे में वीक्षक मूल्यांकन कार्य में भी पारदर्शिता बरतें ताकि छात्रों को बेहतर परीक्षा परिणाम मिल सके. गौतम बुद्ध स्थित मूल्यांकन केंद्र पर किसी प्रकार की पैरवी या हस्तक्षेप रोकने के लिए कड़े उपाय किये गये हैं. मूल्यांकन केंद्र पर कोई मोबाइल का उपयोग न हो. इसके लिए जैमर लगाया गया है. वहीं सभी वीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये पत्र लेकर ही मूल्यांकन केंद्र पहुंचें. मूल्यांकन के पहले दिन सुबह दस बजे से ही वीक्षक केंद्र पहुंचने लगे थे. 11 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा मूल्यांकन कार्य का शुभारंभ किये जाने के उपरांत मुख्य परीक्षकों को कॉपी उपलब्ध कराया गया. मुख्य परीक्षक द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ परीक्षकों को मूल्यांकन के लिए कॉपी उपलब्ध कराया. इसके बाद मूल्यांकन का कार्य आरंभ हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन