लोग अपने बच्चों को दें बेहतर शक्षिा: डॉ. अरुण कुमार

Updated:
विज्ञापन

लोग अपने बच्चों को दें बेहतर शिक्षा: डाॅ. अरुण कुमार हुलासगंज. शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे लोग सब कुछ पा सकते हैं. शिक्षा के बिना कुछ कर पाना संभव नहीं है. इसलिए सभी लोग अपने-अपने बच्चों को शिक्षित करें. उपरोक्त बातें रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डाॅ. अरुण कुमार ने हुलासगंज बाजार में […]

विज्ञापन

लोग अपने बच्चों को दें बेहतर शिक्षा: डाॅ. अरुण कुमार हुलासगंज. शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे लोग सब कुछ पा सकते हैं. शिक्षा के बिना कुछ कर पाना संभव नहीं है. इसलिए सभी लोग अपने-अपने बच्चों को शिक्षित करें. उपरोक्त बातें रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डाॅ. अरुण कुमार ने हुलासगंज बाजार में आरडीए की फिटजी प्ले स्कूल के उद्घाटन करने के बाद कही. उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर में गिरावट आयी है. यही वजह है कि आज लोग प्राईवेट स्कूल में बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं. इससे पहले सांसद ने फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया. इस अवसर पर विद्यालय निदेशक शशिभूषण शर्मा, प्राचार्य नीतु सिन्हा, संजय कुमार, मनोज कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन