बैडमिंटन प्रतियोगिता का विजेता बना हिमांशु

Updated:
विज्ञापन

प्रखंडस्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न बैडमिंटन प्रतियोगिता का विजेता बना हिमांशु संवाददाता, जहानाबाद (नगर)कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रखंडस्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न हो गयी. बैडमिंटन स्पर्धा में हिमांशु कुमार, शतरंज स्पर्धा में निर्भय कुमार एवं पूनम कुमारी विजेता बने. वहीं, काको प्रखंड में आयोजित खेल प्रतियोगिता के दौरान […]

विज्ञापन

प्रखंडस्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न बैडमिंटन प्रतियोगिता का विजेता बना हिमांशु संवाददाता, जहानाबाद (नगर)कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रखंडस्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न हो गयी. बैडमिंटन स्पर्धा में हिमांशु कुमार, शतरंज स्पर्धा में निर्भय कुमार एवं पूनम कुमारी विजेता बने. वहीं, काको प्रखंड में आयोजित खेल प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल में उच्च विद्यालय हाटी, खो-खो में उच्च विद्यालय पाली बाजार, फुटबॉल में उच्च विद्यालय हाटी, शतरंज में अरविंद कुमार एवं संगम कुमार बैडमिंटन में कौस्तुभ कुमार विजेता रहे. घोसी प्रखंड में आयोजित खेल प्रतियोगिता की लंबी कूद में मुकेश कुमार एवं मधु कुमारी, ऊंची कूद में राजू कुमार एवं सिवानी कुमारी तथा जैवलिंग में दुर्गेश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. रतनी प्रखंड में आयोजित खेल प्रतियोगिता की कबड्डी में उच्च विद्यालय, सरता विजेता रहा. वहीं, बैडमिंटन में उज्ज्वल कुमार, शतरंज में संतोष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि फुटबॉल में उच्च विद्यालय, श्रीबिगहा विजेता रहा. मोदनगंज प्रखंड में आयोजित खेल प्रतियोगिता के फुटबॉल में उच्च विद्यालय ओकरी विजेता रहा, जबकि खो-खो में उच्च विद्यालय, ओकरी तथा उच्च विद्यालय पीतमबरपुर, वॉलीबॉल में उच्च विद्यालय ओकरी तथा उच्च विद्यालय बंधुगंज विजेता रहा. हुलासगंज प्रखंड में आयोजित खेल प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में मो शमशाद तथा पूजा कुमारी, 200 मीटर दौड़ में गौतम कुमार एवं क्रांति कुमारी, 400 मीटर दौड़ में सुबोध कुमार एवं पूजा कुमारी, 800 मीटर दौड़ में महेश कुमार एवं सिम्पी कुमारी, 1500 मीटर दौड़ में गौतम कुमार एवं स्वेता कुमारी लंबी कूद में मो शमशाद एवं पूजा कुमारी, ऊंची कूद में बिहारी कुमार एवं मुन्नी कुमारी, शॉटपुट में महेश कुमार एवं अनंता कुमारी एवं जैबलिंग में नीरज कुमार व नंदनी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन