सात कारतूसों के साथ युवक धराया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नेहालपुर मठिया के समीप पुलिस गश्त दल ने खदेड़कर पकड़ा जहानाबाद (रतनी) : परसबिगहा थाना क्षेत्र के नेहालपुर मठिया के समीप पुलिस ने खदेड़कर एक युवक को सात कारतूस के साथ धर दबोचा. पकड़ा गया युवक शिवदहीन ठाकुर उर्फ शिवदानी ठाकुर आजाद नगर गांव का निवासी है. पुलिस उससे जब्त कारतूसों के बारे में पूछताछ […]
विज्ञापन
नेहालपुर मठिया के समीप पुलिस गश्त दल ने खदेड़कर पकड़ा
जहानाबाद (रतनी) : परसबिगहा थाना क्षेत्र के नेहालपुर मठिया के समीप पुलिस ने खदेड़कर एक युवक को सात कारतूस के साथ धर दबोचा. पकड़ा गया युवक शिवदहीन ठाकुर उर्फ शिवदानी ठाकुर आजाद नगर गांव का निवासी है. पुलिस उससे जब्त कारतूसों के बारे में पूछताछ कर रही है. परसबिगहा के थानाध्यक्ष रितूराज ने सशस्त्र बलों के साथ उसे गिरफ्तार किया. बताया गया है कि थानाध्यक्ष के नेतृत्व में परसबिगहा थाने की पुलिस गश्त लगा रही थी.
नेहालपुर मठिया के समीप पुलिस को देखकर उक्त युवक भागने लगा. शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे खदेड़कर पकड़ा और उसकी तलाशी ली. उसकी जेब से 315 बोर की सात जीवित गोलियां जब्त की गयी. थानाध्यक्ष के अनुसार एक दिन पूर्व नेहालपुर बाजार में शिवदानी ठाकुर का किसी व्यवसायी के साथ झगड़ा हुआ था.
मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें उसे चोट भी लगी. अनुमान लगाया जा रहा है कि मारपीट की घटना के प्रतिशोध में अप्रिय घटना को अंजाम देने की नियत से गोलियां ले जायी जा रही थी. लेकिन गश्ती के दौरान शक होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थाने में एफआइआर दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










