छापेमार दस्ते ने कई स्थानों पर की छापेमारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद नगर : जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर कोटपा के तहत जिलास्तरीय छापामार दस्ता ने समाहरणालय कि विभिन्न शाखाओं एवं बाजार के विभिन्न दुकानों में छापेमारी की . छापेमारी के दौरान सार्वजनिक स्थल पर तंबाकू का उपयोग करते तथा तंबाकू उत्पाद बेचने के आरोप में कई लोगों को पकड़ा गया, जिनसे 760 रुपये […]
विज्ञापन
जहानाबाद नगर : जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर कोटपा के तहत जिलास्तरीय छापामार दस्ता ने समाहरणालय कि विभिन्न शाखाओं एवं बाजार के विभिन्न दुकानों में छापेमारी की .
छापेमारी के दौरान सार्वजनिक स्थल पर तंबाकू का उपयोग करते तथा तंबाकू उत्पाद बेचने के आरोप में कई लोगों को पकड़ा गया, जिनसे 760 रुपये जुर्माने की वसूली की गयी. साथ ही यह चेतावनी दी गयी कि भविष्य में बिना वैधानिक चेतावनी का लाइसेंस लगाये तंबाकू उत्पाद नहीं बेचें.
कोटपा में एक अप्रैल 2016 से लागू नये कानून के अनुसार सिगरेट, बीड़ी आदि के पैकेट के 85 प्रतिशत हिस्से में वैधानिक चेतावनी दिये जाने का प्रावधान किया गया है. छापेमारी दल में जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, डीपीएम, डीपीओ, आदि शामिल थे. छापेमारी के बाद जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है. इसके लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










