जमुई-लखीसराय सीमा पर पुलिस व नक्सलियों में मुठभेड़
गोलीबारी में परवेज अली उर्फ अनुज को गोली लगने की सूचना जमुई : जमुई-लखीसराय सीमा पर सीआरपीएफ व नक्सलियों के बीच गुुरुवार की शाम मुठभेड़ की सूचना मिली है. दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में परवेज अली उर्फ अनुज को गोली लगने की चर्चा है. देर शाम तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी थी. पुलिस […]
गोलीबारी में परवेज अली उर्फ अनुज को गोली लगने की सूचना
जमुई : जमुई-लखीसराय सीमा पर सीआरपीएफ व नक्सलियों के बीच गुुरुवार की शाम मुठभेड़ की सूचना मिली है. दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में परवेज अली उर्फ अनुज को गोली लगने की चर्चा है. देर शाम तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी थी. पुलिस ने घटनास्थल से पांच नक्सली पिठू, एक लेपटॉप व भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है.
मुठभेड़ के बाद आसपास के थानों की पुलिस व जवानों को घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया है. जमुई-लखीसराय सीमा पर बरमसिया के पास सीआरपीएफ व पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान शुरू किया. सर्च अभियान के दौरान ही नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. चर्चा है कि एक नक्सली को गोली लगी है.
इधर, जमुई एसपी जयंतकांत
ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की है. गोलीबारी में परवेज अली को गोली लगने की खबर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










