खाना बनाने के दौरान घर में लगी आग, हजारों की क्षति
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के गौरक्षणी मुहल्ले के निवासी महेंद्र ठाकुर के घर में बुधवार की देर शाम करीब सात बजे आग लग गयी. अगलगी की इस घटना में घर में रखे 10 हजार रुपये, अनाज, कपड़े सहित करीब 50 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर नष्ट हो गयी. मुहल्लेवासियों के सहयोग से […]
विज्ञापन
जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के गौरक्षणी मुहल्ले के निवासी महेंद्र ठाकुर के घर में बुधवार की देर शाम करीब सात बजे आग लग गयी. अगलगी की इस घटना में घर में रखे 10 हजार रुपये, अनाज, कपड़े सहित करीब 50 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर नष्ट हो गयी.
मुहल्लेवासियों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक आग से काफी क्षति हो चुकी थी. प्राप्त खबर के अनुसार महेंद्र ठाकुर गरीब परिवार से आते हैं. कुछ दिनों पूर्व उन्होंने जमीन खरीदी थी और करकट एवं फूसनुमा मकान बना कर उसमें रह रहे थे. शाम करीब सात बजे खाना बनाने के दौरान जल रही ढिबरी से आग लग गयी. बताया गया है कि एक बिल्ली के गुजरने के दौरान ढिबरी उलट गयी जिससे देखते-ही-देखते आग की लपटें तेज हो गयीं. आसपास के लोगों ने घर को जलते देख हल्ला मचाया घर वालों के अलावा मुहल्लेवासियों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन तब तक आग ने अपना काम तमाम कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










