ePaper

Jehanabad : बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में 20 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Updated at : 11 Aug 2025 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में 20 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

जिले के ऐतिहासिक प्राकृतिक छटाओं से परिपूर्ण वाणावर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ घटने का नाम नहीं ले रही है. सोमवार के दिन अहले सुबह से शाम तक 20 हजार से अधिक की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा मंदिर में जलाभिषेक किया.

विज्ञापन

मखदुमपुर. जिले के ऐतिहासिक प्राकृतिक छटाओं से परिपूर्ण वाणावर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ घटने का नाम नहीं ले रही है. सोमवार के दिन अहले सुबह से शाम तक 20 हजार से अधिक की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा मंदिर में जलाभिषेक किया. श्रद्धालु पहाड़ी इलाका के हथियाबोर, पातालगंगा व बावन सीढ़ियां इलाके में बने जलस्रोत से स्नान कर पहाड़ की चोटी पर स्थित बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे और कतार में खड़े होकर अर्घा सिस्टम के माध्यम से बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में जलाअभिषेक किया. मौके पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसे लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किये गये हैं. मंदिर परिसर के अलावा जगह-जगह पर पुलिस बल व मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है. वहीं मंदिर को चारों तरफ बैरिकेडिंग की गयी है. श्रद्धालुओं के लिए पीने का पानी, मेडिकल सुविधा, महिलाओं के कपड़ा बदलने के लिए चेंजिंग रूम, लाइटिंग इत्यादि की सुविधा की गई है. वहीं श्रद्धालुओं द्वारा बोल बम, हर हर महादेव की जयघोष से पूरा पहाड़ी इलाका गूंजता रहा. मंदिर के प्रबंधक भानु प्रताप गुड्डू सिंह ने बताया कि सोमवार के अवसर पर 20000 से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. उन्होंने बताया कि सावन महीना भले ही समाप्त हो गया है लेकिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ कमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं जिला प्रशासन के द्वारा मंगलवार के दिन तक मुख्य द्वार पर अर्घा सिस्टम लगे रहने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन