वंशी प्रखंड में 20 सूत्री कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Published by : AMLESH PRASAD Updated At : 05 Jun 2025 6:41 PM

विज्ञापन

इससे क्षेत्र में विकास का मार्ग प्रशस्त होगा. इसके अतिरिक्त प्रखंड कार्यालय में कार्यालय स्थित होने से दूर दराज से आने वाले लोगों की परेशानियों को दूर करने में भी सफलता मिलेगी.

विज्ञापन

करपी. वंशी प्रखंड कार्यालय भवन में 20 सूत्री कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार को किया गया. जदयू के जिलाध्यक्ष सह 20 सूत्री के जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कार्यालय का उद्घाटन किया. इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जद यू जिलाध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने कहा कि 20 सूत्री का गठन प्रखंड स्तर पर भी किया गया है. इससे क्षेत्र में विकास का मार्ग प्रशस्त होगा. इसके अतिरिक्त प्रखंड कार्यालय में कार्यालय स्थित होने से दूर दराज से आने वाले लोगों की परेशानियों को दूर करने में भी सफलता मिलेगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में तेजी के साथ विकास हो रहा है. आमजनों की समस्याओं का समाधान त्वरित गति से किया जाए, इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं. विकास कार्यों को तीव्र गति से संचालन किया जाए एवं आम जनों की समस्याओं का निष्पादन अति शीघ्र किया जाए, इन सारी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालय का उद्घाटन किया गया है. उद्घाटन समारोह में एनडीए के सभी दलों के नेता उपस्थित हैं. एनडीए के जितने भी घटक दल हैं सभी में आपसी एकता बेमिसाल है. हम लोग सभी दल मिलकर आम जनों की समस्याओं को दूर करने का संकल्प लिए हैं. उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष राम सुंदर सिंह ने किया. इस मौके पर बीडीओ प्रशांत कुमार तथा अंचल अधिकारी प्रेमानंद प्रसाद, 20 सूत्री के प्रखंड उपाध्यक्ष सह भाजपा के मंडल अध्यक्ष रिंकु देवी, सरदार रण विजय सिंह, अरूण कुमार, लालबाबू यादव श्रीराम शर्मा समेत 20 सूत्री के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन