विभिन्न जगहों से छापेमारी में 18 लीटर शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
विभिन्न जगहों से छापेमारी में 18 लीटर शराब बरामद

महेंदिया थाने की पुलिस ने शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर से तीन लीटर देसी शराब एवं लोदीपुर से 12 लीटर बीयर एवं तीन लीटर विदेशी शराब बरामद किया.

विज्ञापन

कलेर. महेंदिया थाने की पुलिस ने शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर से तीन लीटर देसी शराब एवं लोदीपुर से 12 लीटर बीयर एवं तीन लीटर विदेशी शराब बरामद किया. महेंदिया थानाध्यक्ष राहुल अभिषेक ने बताया कि शराब के खिलाफ गुप्त सूचना के आधार पर इस्माइलपुर में छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें इस्माइलपुर ग्राम के रंजीत चौधरी के घर में बने मिट्टी के चूल्हे के पास से तीन लीटर देसी शराब बरामद किया गया. इसके विरूद्ध कांड संख्या 128 /24 के तहत नामजद प्राथमिकी धारा 30 ए बिहार मध्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं मैनपुरा पंचायत के लोदीपुर ग्राम से अजीत चौधरी पिता राजा चौधरी के घर के पीछे दलान से 12 लीटर गॉडफादर कंपनी का बीयर और तीन लीटर ब्लैक टाइगर कंपनी के अंग्रेजी शराब बरामद किया. इसके विरूद्ध कांड संख्या 129/24 के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन