सदस्यता अभियान के लिए प्रमुखों की हुई नियुक्ति
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : भाजपा के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की जिला कमेटी ने सभी मंडलों में सदस्यता प्रमुख व सह प्रमुख के नामों की घोषणा की. जिलाध्यक्ष पूनम सिन्हा की उपस्थिति में जिला सदस्यता प्रभारी रत्नेश कुशवाहा, जिला सदस्यता प्रमुख मनोरंजन कुमार विक्कु, निरंजन कुमार बबलू के सहमति से प्रखंड के मंडलों […]
विज्ञापन
जहानाबाद : भाजपा के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की जिला कमेटी ने सभी मंडलों में सदस्यता प्रमुख व सह प्रमुख के नामों की घोषणा की. जिलाध्यक्ष पूनम सिन्हा की उपस्थिति में जिला सदस्यता प्रभारी रत्नेश कुशवाहा, जिला सदस्यता प्रमुख मनोरंजन कुमार विक्कु, निरंजन कुमार बबलू के सहमति से प्रखंड के मंडलों में कई लोगों को सदस्यता अभियान में गति प्रदान करने की जिम्मेदारी दी गयी है. जहानाबाद नगर में सदस्यता प्रमुख के रूप में चंद्रेश मिश्र व सह प्रमुख दामोदर प्रसाद को बनाया गया है.
जबकि किनारी व अमैन में सदस्यता प्रमुख नीरज कुमार और शशि कश्यप सह प्रमुख के रूप में, बबलू कुमार व किशोरी के नामों की घोषणा की गयी है. रतनी प्रखंड के पंडौल नेहालपुर में सदस्यता प्रमुख के रूप में तिलेश्वर कौशिक व मणिभूषण सह प्रमुख के रूप में सियाराम शर्मा एवं श्री नाथ मिश्र, मखदुमपुर में विवेक कुमार को सदस्यता प्रमुख जबकि ग्रामीण के लिए शिववचन को बनाया गया है. वहीं सह प्रमुख के रूप में गुड्डू कुमार और प्रवीण कुमार को नियुक्त किया गया है.
मखदुमपुर संजय कुमार सह प्रमुख कृष्ण कुमार वर्मा, काको दक्षिणी के सदस्यता प्रमुख अखिलेश कुमार और सह प्रमुख मनोज पासवान, काको उत्तरी सर्मानंद शर्मा एवं धीरेंद्र कुमार को प्रमुख बनाया गया है. घोसी में गुड्डू शर्मा, धर्मेंद्र केसरवानी , मोदनगंज में सुधीर शर्मा, भुनेश्वर मोची, हुलासगंज रजनीश कुमार व अखिलेश पंडित को सदस्यता प्रमुख की जिम्मेदारी दी गयी है. इधर पंडित पंचायत के सिकरिया में संगठन पर एवं जुलाई को होने वाली सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक की बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










