ePaper

शहर के मौर्य नगर में सिविल इंजीनियर के घर भीषण चोरी

Updated at : 18 Apr 2019 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
शहर के मौर्य नगर में सिविल इंजीनियर के घर भीषण चोरी

जहानाबाद नगर : शहर के मौर्य नगर मुहल्ला स्थित सिविल इंजीनियर जितेंद्र शर्मा के घर मंगलवार की रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया. विलासपुर में पदस्थापित इंजीनियर जिले के घोसी थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव के रहने वाले हैं. वे मौर्य नगर में अपना मकान बना परिजनों के साथ रहते हैं. मंगलवार की सुबह […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : शहर के मौर्य नगर मुहल्ला स्थित सिविल इंजीनियर जितेंद्र शर्मा के घर मंगलवार की रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया. विलासपुर में पदस्थापित इंजीनियर जिले के घोसी थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव के रहने वाले हैं.

वे मौर्य नगर में अपना मकान बना परिजनों के साथ रहते हैं. मंगलवार की सुबह वे अपने परिजनों के साथ जनशताब्दी एक्सप्रेस से रांची फुफेरे भाई की शादी में शामिल होने गये थे. बुधवार की सुबह उन्हें जानकारी मिली कि उनके घर चोरी हो गयी है.
वे हटिया-पटना एक्सप्रेस से वापस लौटे. घर पहुंचे तो घर में रखा सारा सामान यत्र-तत्र बिखरा पड़ा था. चोरों ने दो लाख रुपये नकदी के साथ लगभग 30 लाख रुपये के सोने के गहने चुरा लिये थे. चोरों को घर से इतना माल मिला था कि चांदी के आभूषणों को चोरों ने हाथ तक नहीं लगाया था. चांदी के कटोरा, सिक्का व अन्य बरतन को घर में ही इधर-उधर फेंक दिया था.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि घर में निर्माण कार्य चल रहा था. इसके लिए सेंटिंग लगा हुआ था. संभावना यह जताया जा रहा है सेंटिंग के सहारे ही चोर घर में घुसे और उस मकान में रहने वाले कई किरायेदारों के कमरे को बाहर से बंद कर दिया. उसके बाद जितेंद्र शर्मा के रहने वाले हिस्से के एक-एक कमरे का ताला तोड़ कमरों को खंगाला.
बताया जाता है कि दो वर्ष पूर्व ही घर में लड़के की शादी हुई थी, जिसमें काफी गहने मिले थे. वहीं उनके दादी के पुराने जमाने के बड़ी मात्रा में गहने घर में रखे थे. चोरों ने मकान के दो फ्लोर के एक-एक कमरे को खंगाला, नकदी और सोने के जेवरात पर हाथ साफ किया. इस संबंध में पीड़ित ने नगर थाने में लिखित शिकायत की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन