JEE Main2021 : फरवरी में हो सकता है जेइइ मेन, जनवरी के लिए अब तक नहीं हुआ रजिस्ट्रेशन
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Dec 2020 8:42 AM
इस साल बेहतर रैंक हासिल नहीं कर पाने वाले स्टूडेंट्स जेइइ मेन जनवरी और जेइइ मेन अप्रैल की आस में हैं.
पटना. जेइइ मेन जनवरी 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो पायी है. इससे स्टूडेंट्स चिंतित हैं.
इस साल बेहतर रैंक हासिल नहीं कर पाने वाले स्टूडेंट्स जेइइ मेन जनवरी और जेइइ मेन अप्रैल की आस में हैं. सत्र 2020 में अभी तक एडमिशन प्रक्रिया जारी है.
इसके चलते 2021 में होने वाली परीक्षा में देरी हो रही है. शहर के विभिन्न कोचिंग के एक्सपर्ट ने कहा कि जेइइ मेन 2021 का आयोजन जनवरी के बजाय फरवरी में किया जा सकता है.
इससे उन स्टूडेंट्स को भी मौका मिलेगा जो कि इस साल परीक्षा के बाद आवंटित ब्रांच से संतुष्ट नहीं हैं. गौरतलब है कि आइआइटी, एनआइटी समेत देश के अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए जेइइ मेन साल में दो बार आयोजित होता है.
यह परीक्षा हर साल जनवरी और अप्रैल माह में आयोजित की जाती है. हालांकि, इस बार कोरोना महामारी के चलते जेइइ मेन अप्रैल के आयोजन में हुई देरी से जेइइ मेन जनवरी 2021 के आयोजन में भी देरी हो रही है.
जनवरी में आयोजित होने वाली जेइइ मेन की परीक्षा को लेकर अब तक कोई अधिकारिक जानकारी स्टूडेंट्स को नहीं मिल पा रही है. लेकिन जेइइ मेन जनवरी 2021 की परीक्षा आयोजित कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कहा है कि शिक्षा मंत्रालय के आदेश का इंतजार है.
आदेश मिलने के बाद ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. जेइइ मेन 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया दिसंबर अंत से लेकर जनवरी तक चलेगी. परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जल्द ही jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दी जायेगी.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










