ePaper

JEE Main Admit Card 2021: जेईई मेन एडमिट कार्ड में ही सभी जानकारियां रहेंगी मौजूद, जानें- कब और कैसे करें डाउनलोड

Updated at : 10 Feb 2021 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
JEE Main Admit Card 2021: जेईई मेन एडमिट कार्ड में ही सभी जानकारियां रहेंगी मौजूद, जानें- कब और कैसे करें डाउनलोड

JEE Main Admit Card 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही जेईई मेन फरवरी (JEE main admit card 2021 for February) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर देगा. फरवरी सत्र की परीक्षा 23 से 26 फरवरी तक होगी. परीक्षा को लेकर एनटीए ने कई सुझाव भी दिये हैं. सभी सेंटर पर सोशल डिस्टैंसिंग के साथ परीक्षा आयोजित करायी जायेगी. परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र सभी जानकारियां दी जायेंगी.

विज्ञापन

JEE Main Admit Card 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही जेईई मेन फरवरी (JEE main admit card 2021 for February) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर देगा. फरवरी सत्र की परीक्षा 23 से 26 फरवरी तक होगी. परीक्षा को लेकर एनटीए ने कई सुझाव भी दिये हैं. सभी सेंटर पर सोशल डिस्टैंसिंग के साथ परीक्षा आयोजित करायी जायेगी. परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र सभी जानकारियां दी जायेंगी.

एनटीए ने कहा है कि एडमिट कार्ड में अपना नाम जरूर देख लें. परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय के साथ स्लॉट की जांच करें. केंद्र के अंदर अपने साथ क्या लेकर जाना है, इसका जिक्र एडमिट कार्ड में रहेगा. सभी दिशा-निर्देश को पढ़ने के बाद ही केंद्र पर परीक्षार्थियों को जाने का निर्देश दिया गया है. स्टूडेंट्स jeemain.nta.nic.in पर जाकर अधिक जानकारी जुटा सकते हैं.

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार जो इस परीक्षा (JEE Main 2021 Exam) के लिए आवेदन किए हैं, वे एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार इस लिंक https://jeemain.nta.nic.in/webinfo2021/File/GetFile?FileId=8&LangId=P पर क्लिक करके भी इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं.

Jee Main Exam: जेईई मेन की परीक्षा चार सत्रों में

एडमिट कार्ड में निर्धारित स्लॉट के साथ-साथ परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी रहेगी. गौरतलब है कि इस साल जेईई मेन की परीक्षा चार सत्रों फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में होंगी. फरवरी सत्र की परीक्षा 23 से शुरू हो जायेगी, जो 26 फरवरी तक चलेगी. इसके बाद दूसरे सत्र की परीक्षा 15 से 18 मार्च तक होगी. तीसरे सत्र की परीक्षा 27 से 30 अप्रैल और चौथे सत्र की परीक्षा 24 से 28 मई तक होगी. इस बार जेइइ मेन 13 भाषाओं में होगा. इस वर्ष छात्रों को कुल 90 में से 75 प्रश्न ही हल करने होंगे. 15 वैकल्पिक प्रश्नों की निगेटिव मार्किंग नहीं की जायेगी.

JEE Manin Exam 2021: दो पालियों में होगी परीक्षा

परीक्षा मेन दो पालियों में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर तीन से शाम छह बजे तक होगी. हर पाली से पहले और बाद में परीक्षा केंद्र को पूरी तरह सैनिटाइज किया जायेगा. एग्जाम के दौरान परीक्षार्थी अपने साथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन, ज्वेलरी, हैंडबैग नहीं ले जा सकते हैं. मोटे सोल वाले शूज, फुटवियर और बड़े बटन वाले कपड़े पहनने की अनुमति नहीं दी गयी है.

Also Read: Sarkari Naukri 2021: बिहार में कला एवं संस्कृति पदाधिकारी की नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू, इस दिन तक करें आवेदन

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन