Bihar: जदयू MLC नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती, हैदराबाद भेजने की तैयारी

जदयू के एमएलसी नीरज कुमार की सेहत अधिक बिगड़ गयी है. छठ में मोकामा स्थित अपने गांव गये नीरज कुमार को आनन-फानन में पटना लाया गया जहां मेदांता अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है. अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद ले जाने की तैयारी है.
Bihar News: जनता दल युनाइटेड(JDU) के विधान पार्षद और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार की सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है. एकबार फिर उनकी सेहत में गिरावट हुई जिसके बाद उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद भेजा जा सकता है. जानकारी सामने आ रही है कि एयर एंबुलेंस के जरिये उन्हें हैदराबाद भेजने की तैयारी चल रही है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जदयू एमएलसी नीरज कुमार को पटना के मेदांता अस्पताल से हैदराबाद ले जाने की तैयारी की जा रही है. उन्हें किसी भी समय एयर एंबुलेंस के जरिये हैदराबाद भेजा जा सकता है.
बता दें कि नीरज कुमार पिछले कुछ दिनों से अधिक बीमार चल रहे हैं. उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में ही भर्ती किया गया था और सर्जरी की गयी थी. नीरज कुमार को पेसमेकर लगाया गया है. लेकिन सेहत में अधिक सुधार नहीं हो सका था.
Also Read: Bihar: दिल्ली के नरेला में चप्पल फैक्ट्री में लगी
भीषण आग, बिहार के सोनू ठाकुर की भी मौत
नीरज कुमार की सेहत में मामूली सुधार हुआ तो वो छठ पर्व में हिस्सा लेने मोकामा स्थित अपने गांव भी चले गये थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गांव में ही कई बार स्ट्रोक आया. जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में पटना ले जाया गया. इस दौरान उनकी गाड़ी रास्ते में जाम में भी फंसी रही. वहीं फिर एकबार उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया.
नीरज कुमार विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी लगातार उनकी सेहत का अपडेट ले रहे हैं. बुधवार को अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद भेजा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




