Bihar: दिल्ली के नरेला में चप्पल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बिहार के सोनू ठाकुर की भी मौत

Delhi Fire Accident: दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में चप्पल-जूते बनाने वाली कंपनी में आग लग गयी जिसमें बिहार के बांका निवासी युवक सोनू ठाकुर की मौत हो गयी. सोनू के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख प्रकट किया व आर्थिक सहायता परिवार को देने का एलान किया.
Delhi Fire Accident: फुट वियर फैक्ट्री में हुई अग्निकांड में बांका जिला निवासी सोनू ठाकुर की भी मौत हो गयी है. इस हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. साथ ही मृतक सोनू ठाकुर के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा भी की गयी है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई दिल्ली के आयुक्त को निर्देश दिया है कि दिल्ली सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतक के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें. सोनू ठाकुर शंभुगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है. सोनू के पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी. स्व. बालेश्वर ठाकुर का पुत्र सोनू अपने घर का इकलौता चिराग था. उसकी बहन की शादी पूर्व में हो चुकी है.
मृतक सोनू की मां फूलो देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. अब उसका सहारा इस दुनियां में कोई नहीं बचा. पति के बाद अब इकलौता बेटा भी इस दुनिया को छोड़कर चला गया. ग्रामीण बताते हैं कि सोनू के पिता गांव में ही सैलून चलाते थे. लेकिन उनके निधन के बाद सोनू रोजी-रोटी के लिए दिल्ली चला गया था. जहां वह एक चप्पल फैक्ट्री में काम करने लगा था.
Also Read: बिहार पुलिस में 16 नवंबर को बहाल होंगे 10459 नये पुलिसकर्मी, सीएम नीतीश कुमार देंगे नियुक्ति पत्र
माननीय मुख्यमंत्री @NitishKumar ने दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में फुट वियर फैक्ट्री में आग लगने से बिहार के रहने वाले सोनू ठाकुर की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त l pic.twitter.com/YBlwYFQttb
— IPRD Bihar (@IPRDBihar) November 1, 2022
विदित हो कि नई दिल्ली के नरेला स्थित एक फुट वियर फैक्ट्री में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गयी. जिसमें दो लोगों की झुलस कर मौत हो गयी. साथ ही कई लोगों के गंभीर रूप से झुलसने की भी खबर है.
दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में फुटवियर फैक्ट्री में आग लगने से बिहार के बांका निवासी सोनू ठाकुर जी की मृत्यु दुःखद। उनके परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रु० अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। (1/2)
— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 1, 2022
बताया जाता है कि सोनू दूसरे फ्लोर पर काम कर रहा था. जब आग ने विकराल रुप धारण कर लिया तो सोनू ने नीचे छलांग लगा दी. सिर में गंभीर चोट लगने के बाद सोनू की मौत हो गयी. जूता-चप्पल बनाने वाली तीन मंजिला फैक्ट्री में में आग लगने की घटना हुई. मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जतायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




