ePaper

प्रेमी से विवाह रचाने कोर्ट पहुंची महिला, पीछे पहुंच गये ससुरालवाले, प्रेमी फरार

Updated at : 03 Dec 2024 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी से विवाह रचाने कोर्ट पहुंची महिला, पीछे पहुंच गये ससुरालवाले, प्रेमी फरार

जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय परिसर के समीप मंगलवार को एक महिला अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ शादी रचाने पहुंच गयी. इस बात की भनक लगते ही पति व ससुराल के अन्य लोग भी कोर्ट परिसर पहुंच गये. इसके बाद काफी देर तक कोर्ट परिसर के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा.

विज्ञापन

जमुई. जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय परिसर के समीप मंगलवार को एक महिला अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ शादी रचाने पहुंच गयी. इस बात की भनक लगते ही पति व ससुराल के अन्य लोग भी कोर्ट परिसर पहुंच गये. इसके बाद काफी देर तक कोर्ट परिसर के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. हालांकि इस दौरान महिला का प्रेमी मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, बांका जिला के संग्रामपुर की रहने वाली ममता कुमारी की शादी 2022 में जमुई जिले के गिद्धौर के रहने वाले जितेंद्र कुमार के साथ हुई थी. शादी के बाद ममता को दो साल का बेटा भी है. लेकिन शादी से पहले ममता का प्रेम प्रसंग मुंगेर निवासी बिट्टू कुमार के साथ चल रहा था. बिट्टू और ममता एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे. लेकिन ममता के परिवार वालों ने उसकी शादी जितेंद्र से कर दी. शादी के बाद जब ममता अपने ससुराल चली आयी. यहां भी उसकी बात लगातार प्रेमी से होती रही. दोनों ने यह प्लान बनाया कि वह घर से निकलकर कोर्ट जायेंगे और वहां कोर्ट मैरिज कर लेंगे. यही सोचकर ममता ने अपने प्रेमी बिट्टू को मुंगेर से बुलाया और खुद अपने बच्चों को लेकर जमुई कोर्ट पहुंच गयी. लेकिन इससे पहले दोनों शादी रचा पाते, इस बात की जानकारी ममता के प्रति जितेंद्र और उसके परिवार वालों को हो गयी. कोर्ट परिसर में महिला के ससुराल पक्ष के लोगों को देखकर उसका प्रेमी वहां से भाग गया. प्रेमी के भागने के बाद ममता अपने बच्चों को लेकर वहीं बैठ गयी. ससुराल वाले उसे समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह वापस अपने ससुराल जाने को तैयार नहीं हो रही थी. ममता ने बताया कि उसके ससुराल के लोग उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज करते हैं. हालांकि जब ममता इसके बाद भी अपने ससुराल जाने को तैयार नहीं हुई, तब उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने इस बात की जानकारी ममता के मायके वालों को दी. काफी देर के बाद जब उसके मायके से लोग जमुई पहुंचे तब वह ममता को अपने साथ लेकर संग्रामपुर चले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन