दो दिनों से लापता युवक का पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

पुत्रियों व परिजन के साथ मृतक की पत्नी व बच्चे | Prabhat Khabar Network

सोनो के जंगल में दो दिनों से लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

सोनो . बटिया थाना क्षेत्र के कटहराटांड़ जंगल से सोमवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया. शव पेड़ से रस्सी के फंदे के सहारे लटका हुआ था. मृतक की पहचान कटावट गांव निवासी स्व. बालदेव रविदास के 28 वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुजाता कुमारी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची. बाद में झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार भी घटनास्थल पहुंचे. एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए और जांच पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शनिवार से था लापता

ग्रामीणों के अनुसार, विष्णु कुमार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. शनिवार को वह साइकिल से जंगल में लकड़ी लाने गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा. इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की. रविवार को भी आसपास के जंगलों में खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. सोमवार को दोबारा ग्रामीणों की टीम खोज के लिए निकली, जहां दोपहर बाद उसका शव एक पेड़ से लटका मिला. उसकी साइकिल घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद हुई.

प्रथमदृष्टया आत्महत्या की आशंका, जांच जारी

थानाध्यक्ष सुजाता कुमारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि वास्तविक स्थिति एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विष्णु मानसिक रूप से कुछ कमजोर था और शनिवार को घर में पत्नी के साथ मामूली कहासुनी होने के बाद जंगल चला गया था. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

परिजनों ने नहीं जताई किसी साजिश की आशंका

पुलिस के अनुसार, अब तक परिवार के किसी भी सदस्य ने हत्या या किसी अन्य साजिश की आशंका व्यक्त नहीं की है. पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ : नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने ली सेवा और मानवता की शपथ, सांसद अरुण भारती बोले- समाज को मिलेंगे कुशल स्वास्थ्यकर्मी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन