स्कूल के लिए घर से निकले 10वीं के दो छात्र अचानक लापता, साथ घूमते देखे गये थे, पुलिस ने शुरू की तलाश

Updated:
विज्ञापन

लापता दोनों का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

लक्ष्मीपुर में स्कूल के लिए घर से निकले 10वीं कक्षा के दो दोस्त रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं. दोनों आखिरी बार एक साथ देखे गए थे. परिजनों की रातों की नींद उड़ी, तलाश के बाद पुलिस से लगाई गुहार.

विज्ञापन

Lakshmipur Missing Students: स्कूल जाने के लिए घर से निकले 10वीं कक्षा के दो छात्र अचानक लापता हो गये. दोनों छात्र दोस्त हैं और आखिरी बार उन्हें साथ घूमते हुए देखा गया था. स्कूल की छुट्टी के बाद जब दोनों अपने-अपने घर नहीं लौटे तो परिजनों की चिंता बढ़ गयी. रातभर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो दोनों परिवारों ने लक्ष्मीपुर थाने पहुंचकर पुलिस से बच्चों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के दिग्घी बाजार का है. लापता छात्रों की पहचान दिग्घी निवासी संजय झा के पुत्र हरिओम झा और उसके दोस्त शैलेंद्र झा के पुत्र आशीष कुमार झा के रूप में हुई है. दोनों दसवीं कक्षा के छात्र हैं. परिजनों ने घटना को लेकर स्थानीय थाने में लिखित आवेदन दिया है.

बताया जाता है कि हरिओम झा मंगलवार की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था. इसके बाद वह स्कूल नहीं पहुंचा. स्कूल की छुट्टी का समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. पहले परिवार ने आसपास के इलाके और परिचितों के यहां जानकारी ली. इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने बताया कि हरिओम को उसके दोस्त आशीष कुमार झा के साथ घूमते हुए देखा गया था.

इसके बाद हरिओम के परिजन आशीष के घर पहुंचे और उसके बारे में जानकारी ली. वहां पूछताछ करने पर पता चला कि आशीष भी अपने घर पर मौजूद नहीं है. एक साथ दोनों दोस्तों के लापता होने की जानकारी सामने आने के बाद परिवारों की चिंता और बढ़ गयी.

दोनों छात्रों के परिजनों ने रातभर अपने स्तर से खोजबीन की. रिश्तेदारों और सगे-संबंधियों से संपर्क किया गया. आसपास के संभावित स्थानों पर भी बच्चों को तलाशा गया, लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद दोनों परिवार लक्ष्मीपुर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी.

पुलिस ने शुरू किया तलाश अभियान

मामले की जानकारी मिलने के बाद लक्ष्मीपुर पुलिस ने दोनों छात्रों की तलाश शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि दोनों बच्चों के लापता होने की जानकारी मिली है. पुलिस उनकी तलाश के लिए अभियान चला रही है और जल्द ही दोनों की सकुशल बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है.

फिलहाल दोनों छात्रों के अचानक लापता होने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस अलग-अलग संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उनकी तलाश में जुटी है. परिजनों को उम्मीद है कि दोनों छात्र जल्द सुरक्षित घर लौटेंगे.

Lakshmipur Missing Students: पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

स्थानीय स्तर पर बताया गया कि लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में पहले भी इस तरह के कुछ मामले सामने आ चुके हैं. ऐसे मामलों में बच्चे बिना अभिभावकों को जानकारी दिये दोस्तों के साथ घूमने चले गये थे और दो-तीन दिन बाद वापस घर लौट आये थे. हालांकि इस मामले में दोनों छात्रों का पता अभी नहीं चल पाया है, इसलिए परिजन लगातार चिंतित हैं.

पुलिस की ओर से दोनों छात्रों की तलाश जारी है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि स्कूल जाने के लिए घर से निकले दोनों दोस्त आखिर कहां गये और उनके लापता होने के पीछे क्या वजह है. पुलिस के अनुसार, उनकी सकुशल बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है.

लापता दोनों का फाइल फोटो  | Prabhat Khabar Network
लापता दोनों का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

Also Read: “बाप रे! सब कुछ बह गया…”, नेपाल बाढ़ त्रासदी से भटककर मुजफ्फरपुर पहुंची डरी-सहमी महिला

Also Read: बिहार में बढ़ रहा बाढ़ का खतरा, गंगा-गंडक के बाद सोन भी उफनाई, 56 गेट खुले, कई इलाकों में तबाही

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन