ePaper

सम्राट अशोक के पद चिह्नों पर चलने की जरूरत

Updated at : 05 Apr 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
सम्राट अशोक के पद चिह्नों पर चलने की जरूरत

कुशवाहा भवन में मनायी गयी भारत के महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती

विज्ञापन

सिकंदरा. नगर क्षेत्र स्थित कुशवाहा भवन में शनिवार को कुशवाहा कल्याण समिति ने हर्षोल्लास के साथ महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती मनायी. जयंती समारोह की अध्यक्षता कुशवाहा कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ मुन्नी महतो ने की. इस अवसर पर सम्राट अशोक के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर महान मगध सम्राट को नमन किया गया. मौके पर कुशवाहा कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक का साम्राज्य न सिर्फ हिंदुस्तान बल्कि अफगानिस्तान, श्रीलंका, नेपाल की तराई जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ था. इनके शासनकाल में मगध साम्राज्य का बहुत ही गौरवशाली इतिहास रहा है. हमें सम्राट अशोक के पद चिह्नों पर चलने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हमें युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए अर्थात महात्मा बुद्ध के बताए मार्ग पर चल कर ही विश्व कल्याण की कल्पना कर सकते हैं. उनके द्वारा सारनाथ में बनवाया गया अशोक स्तंभ आज भारत का राष्ट्रीय चिह्न है. कुशवाहा कल्याण समिति एवं अन्य संगठनों की ओर से भारत सरकार से मांग है कि पूरे देश में सम्राट अशोक जयंती के दिन अवकाश घोषित किया जाये और सभी जगह सम्राट अशोक की जयंती मनायी जाये. मौके पर इमिग्रेशन ऑफिसर मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट योगेन्द्र मेहता, प्रो जय प्रकाश महतो, सचिव रामानंद महतो, बैजनाथ महतो, राजेन्द्र महतो, सुनील कुमार, लाटो महतो, भोला महतो, लक्ष्मण महतो, विष्णुदेव महतो, उपेन्द्र कुशवाहा, रणधीर कुमार, चन्द्रशेखर कुमार, पीयूष कुमार, रंजीत कुमार समेत दर्जनों कुशवाहा समाज के लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन