मुख्यालय में ही पंचायत सरकार भवन बनाने की ग्रामीणों ने की मांग

Updated:
विज्ञापन
मुख्यालय में ही पंचायत सरकार भवन बनाने की ग्रामीणों ने की मांग

प्रखंड की चुरहेत पंचायत में पंचायत सरकार भवन के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत मुख्यालय में बनवाने की मांग की है. कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन का निर्माण पंचायत मुख्यालय चुरहेत में न कराकर मडरो गांव में कराया जा रहा है जो मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर नदी किनारे है.

विज्ञापन

सोनो. प्रखंड की चुरहेत पंचायत में पंचायत सरकार भवन के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत मुख्यालय में बनवाने की मांग की है. कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन का निर्माण पंचायत मुख्यालय चुरहेत में न कराकर मडरो गांव में कराया जा रहा है जो मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर नदी किनारे है. वहां न तो पक्की सड़क है और न ही सुगम आवागमन की सुविधा है. ग्रामीणों ने इसकी जांच करने की भी मांग की है. ग्रामीण कन्हाई प्रसाद सिंह, आशीष सिंह, कुमोद पांडेय, अजय मिश्रा, राधेश्याम सिंह, रमेश सिंह, सुधाकर सिंह, सेम्फुल यादव, नकुल यादव, सुरेश ठाकुर, दुर्गा प्रसाद सिंह, कामदेव सिंह, दीपेंद्र सिंह, पुनीत सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, भवन निर्माण मंत्री, पंचायती राज मंत्री को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन भेजकर निर्माण पर रोक लगाने और पंचायत मुख्यालय चुरहेत में ही भवन निर्माण की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन