यूपी पुलिस ने लड़की को किया बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Sep 2024 10:02 PM
झाझा पुलिस के सहयोग से कार्रवाई
झाझा. उत्तर प्रदेश पुलिस मंगलवार को झाझा प्रखंड क्षेत्र के करहरा पंचायत के घुटिया गांव स्थित एक घर से एक लड़की को बरामद कर अपने साथ ले गयी. यूपी पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 21 मई को लड़की के पिता ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी. इसी क्रम में पता चला कि लड़की झाझा थाना क्षेत्र के घुटिया गांव निवासी युवक विकास कुमार के घर पर है. उन्होंने बताया कि छानबीन में पता चला है कि फेसबुक के माध्यम से विकास का लड़की से संपर्क हुआ और फिर दोनों में प्यार में हो गया. इसके बाद विकास यूपी आया और उसे अपने साथ लेकर झाझा आ गया. यूपी के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि लड़की के परिजनों ने इसे नाबालिग बताते हुए मामला दर्ज करवाया है. छानबीन के बाद ही आगे की जानकारी मिल सकेगी. विकास परिजनों ने पूछताछ में बताया है कि वह फिलहाल केरल में काम कर रहा है. हमलोग झाझा थाने में कागजी प्रक्रिया पूरी कर लड़की को न्यायालय में हाजिर करने को लेकर यूपी ले जा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










