छापेमारी में चोरी की दो बाइक बरामद, युवक गिरफ्तार

Updated at : 19 May 2024 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी में चोरी की दो बाइक बरामद, युवक गिरफ्तार

मलयपुर थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन

बरहट. मलयपुर थाने की पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के विरुद्ध रविवार को छापेमारी अभियान चलाया. इसके तहत दो बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक मलयपुर थाना क्षेत्र के गादी कटौना गांव निवासी प्रवीण कुमार उर्फ छोटू कुमार पिता बच्चू यादव है. मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन के निर्देशानुसार बाइक चोर गिरोह के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस देखते ही युवक ने भागने का प्रयास किया तभी जवानों ने घेर कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की दो बाइक बरामद की गयी. इस बाइक का इस्तेमाल गलत नंबर लगाकर किया जा रहा था. पुलिस की इस कार्रवाई से थाना क्षेत्र में अब चोरी की घटना पर अंकुश लगने की उमीद जगी है. इस संबंध में मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि चोरी की दो बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. युवक से पूछताछ में चोर गिरोह से जुड़े कई सुराग मिले हैं. जल्द ही गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन