पिकअप व स्कूल वाहन की टक्कर में छात्र व चालक घायल, मची अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त वैन व घायल नर्सरी के छात्र. | Prabhat Khabar Network

सिमुलतला में पिकअप और स्कूल वैन की जोरदार टक्कर में एक छात्र और चालक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सिमुलतला (जमुई). थाना क्षेत्र के अन्या रिसोर्ट व नेकना बाबा मंदिर के समीप शनिवार को एक हादसा होते-होते टल गया. रंग से लदी एक पिकअप और स्कूल वैन में टक्कर स्कूल वैन चालक और नर्सरी का एक छात्र घायल हो गया. दोनों को निजी क्लीनिक में इलाज कराया गया. जहां डॉक्टर ने खतरे से बाहर बताया. शनिवार सुबह झाझा से रंग पेंट लेकर देवघर जा रही तेज रफ्तार पिकअप और टेलवा की ओर से दिव्या पब्लिक स्कूल आ रही स्कूल वैन ने नेकना बाबा के पास भीड़ गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्कूल वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त

टक्कर इतना जोरदार थी कि स्कूल वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वैन में ही फस गया. घटना में वैन चालक सियाटांड़ निवासी मुकेश यादव एवं गादी टेलवा निवासी त्रिपुरारी वर्मा का पुत्र अभिनंदन कुमार घायल हो गया. अभिनंदन दिव्या पब्लिक स्कूल में नर्सरी का छात्र है. घटना के सूचना मिलते ही सिमुलतला थाना के एसआई सीताराम यादव, एएसआई विजेंद्र कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के मदद से चालक को वैन से बाहर निकाल कर टेलवा बाजार के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जबकि घायल छात्र का इलाज सिमुलतला के एक निजी क्लीनिक में कराया गया.

क्षतिग्रस्त वैन व पिकअप को थाना ले गयी पुलिस

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वैन व पिकअप को थाना ले गया. पिकअप चालक को भी पूछताछ के लिए थाना लाया गया है. थाना अध्यक्ष रुबी कुमारी ने बताया कि स्कूल वैन और पिकअप में टक्कर हुई है, दोनों को थाना लाया गया है. मामले की जांच की जा रही है. घायल चालक वह छात्र खतरे से बाहर है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन