मानवाधिकार संगठन ने पर्वतारोही अनीशा दुबे को किया सम्मानित
अनीशा दुबे को सम्मानित करते लोग | Prabhat Khabar Network
जमुई की युवा पर्वतारोही अनीशा दुबे को उनकी साहसिक उपलब्धियों के लिए नेशनल ह्यूमन राइट्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने सम्मानित किया।
जमुई. जिले की युवा पर्वतारोही अनीशा दुबे को उनकी साहसिक उपलब्धियों के लिए नेशनल ह्यूमन राइट्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा सम्मानित किया गया. सम्मान प्राप्त करने के बाद अनीशा दुबे ने सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने और अपने राज्य तथा देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा देगा.
आपके शहर में
बिहारी मोहल्ला की है निवासी
गौरतलब है कि जमुई शहर के बिहारी मोहल्ला निवासी और एक सिंगल मदर की बेटी अनीशा दुबे ने महज 22 वर्ष की उम्र में माउंट एवरेस्ट बेस कैंप की करीब 18 हजार फीट ऊंचाई तक सफल चढ़ाई कर वहां बिहार का झंडा फहराया था. इसके अलावा उन्होंने हिमाचल प्रदेश स्थित माउंट पतालशु की लगभग 14 हजार फीट ऊंची चोटी पर भी मात्र तीन दिनों में सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था.
लोगों ने दी शुभकामनाएं
इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य संतोष पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज साह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव आशीष कुमार सिंह, जमुई जिला कानूनी सलाहकार विवेक सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए